Kerala News: NIA की बड़ी कार्रवाई, ISIS का समर्थन करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

Kerala News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केरल के कन्नूर जिले से दो महिलाओं को आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के समर्थन में मैसेज फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-08-17 13:05 GMT

NIA (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Kerala News: खबर केरल के कन्नूर जिले से सामने आई है, जहां पर आज यानी मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो महिलाओं को आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के समर्थन में मैसेज फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये महिलाएं ISIS के समर्थन में सोशल मीडिया पर संदेश फैला रही थीं। अब इन दोनों महिलाओं को NIA राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लेकर आएगा। 

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, NIA ने जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, वो कथित तौर पर ऐसे समूह का हिस्सा थीं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए सदस्यों को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने के लिए प्रचार किया करती थीं। इन महिलाओं का नाम शिफा हैरिस और मिशा सादिक है, जिन्हें आज सुबह कन्नूर जिले में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। आईएसआईएस के समर्थन में सोशल मीडिया के जरिए संदेश फैलाने वाली इन महिलाओं को अब एनआईए की टीम दिल्ली लेकर आएगी।

सोशल मीडिया पर थे कई ग्रुप

बताया गया है कि आरोपी महिलाओं ने सोशल मीडिया पर कई ग्रुप बनाए हुए थे और इन्हीं के जरिए वे ISIS के समर्थन में मैसेज फैलाने का काम करती थीं। आपको बता दें कि इससे पहले बीते महीने तमिलनाडु में ISIS की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए पुलिस ने अप्रैल में अब्दुल्ला नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों के मन में भारत के लिए जहर भरने का काम कर रहा था। इसी मामले में NIA ने 6 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News