UP Nikay Chunav Voting: लखीमपुर में भाजपा कैंडिडेट के बेटे पर हमला, जानिए पूरा मामला

Lakhimpur News: गोटिया बाग स्थित मतदान केंद्र के बाहर बीजेपी प्रत्याशी पुष्पा सिंह के बेटे पर हमला हो गया। उनके बेटे को चोट लगी है और उनके कपड़े फट गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी पुष्पा सिंह ने बेटे पर हमले का आरोप सपा प्रत्याशी मोहन बाजपेई पर लगाया है।

Update: 2023-05-04 11:17 GMT
कार की शीशा टूटा ( न्यूजट्रैक)

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में निकाय चुनाव के लिए सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गए हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद किए गए थे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी सदर सीट से प्रत्याशी पुष्पा सिंह ने आरोप लगाया कि बेटे पर हमला किया गया है। पोलिंग बूथ पर उनके बेटे को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीटा है। उसके कपड़े फाड़ दिए गए। गाड़ी पर भी पत्थर मारे गए हैं।
सपा प्रत्याशी पर लगाए आरोप

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा सिंह ने सपा प्रत्याशी रमा मोहन बाजपेई के उनके पति पर मोहन बाजपेई पर बेटे की पिटाई के मामले में आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे को कई जगह चोटें लगीं हैं। गुटैया बाग स्थित मतदान केंद्र के बाहर ये हमला किया गया। आरोप है कि उनका बेटा मतदान केंद्र के बाहर से निकल रहा था। मतदान की व्यवस्थाओं को देख रहा था। तभी वहां पहले से एकत्र सपा प्रत्याशी के समर्थक सपा कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की और वाहन में तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस प्रशासन के अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी के बेटे की हमले की जानकारी फैलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी काफी नाराजगी है। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एकत्र हो गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। गुटैया बाग स्थित मतदान केंद्र के बाहर इस हंगामे से कुछ देर तक अराजकता की स्थिति रही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भाजपा के समर्थक शांत हुए। इस मामले में भाजपा नेताओं ने पुलिस-प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर इस मामले के आरोपितों को अविलंब नहीं पकड़ा गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Tags:    

Similar News