अमित शाह बोले- BJP ने बचाया आंतरिक लोकतंत्र, तभी चाय बेचने वाला बना PM

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार (30 जुलाई) को लखनऊ स्थित कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्ध वर्ग समागम सम्मलेन को संबोधित किया।

Update: 2017-07-30 13:45 GMT
अमित शाह बोले- जिसका आंतरिक लोकतंत्र मर जाए वह पार्टी परिवार की पार्टी, जनता की नहीं

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार (30 जुलाई) को लखनऊ स्थित कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्ध वर्ग समागम सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्या, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और ओम माथुर समेत कई नेता और मंत्री मौजूद रहे रहे। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।

... वह पार्टी जनता की नहीं

-अमित शाह ने कहा कि जिस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र मर जाता है वह पार्टी परिवार की पार्टी होती है, जनता की नहीं।

-अगर बीजेपी में लोकतंत्र नहीं होता तो ये विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं होती।

-बीजेपी ने आंतरिक लोकतंत्र को बचा कर रखा तभी एक चाय बेचने वाला आज पीएम बना।

-जब पार्टियों के अंदर आंतरिक लोकतंत्र नही होता तो वह परिवारवाद और जातिवाद हावी हो जाता है।

-देशभर में 1650 पार्टियां चल रही है, लेकिन सिर्फ बीजेपी में ही लोकतंत्र बचा है।

-जिसमे प्रतिभा है, देश सेवा का भाव है। वही आगे बढ़ सकता है।

-जिस पार्टी में लोकतंत्र नहीं होता है, वो पार्टी पारिवार के आधार पर चलती है।

-पार्टी कोई भी हो लेकिन पार्टी के अंदर आंतरिक लोकतंत्र होना चाहिए।

-देश की पहली सरकार की नीतियों में पाश्‍चात्‍य संस्‍कृति की झलक थी।

-जनसंघ की स्‍थापना सिद्धांतों को लेकर हुई थी।

-जनसंघ सांस्‍कृतिक राष्‍ट्रवाद के आधार पर आगे बढ़ने वाली पार्टी।

-सिद्धांतों के आधार पर चलने वाली पार्टी पूरे देश का कल्‍याण करने वाली बनती है।

यह भी पढ़ें .... मिशन 2019: UP में BJP की हकीकत से रूबरू हुए अमित शाह

मनमोहन सरकार को हो गया था पॉलिसी पैरालिसिस

-अमित शाह ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार को पॉलिसी पैरालिसिस हो गया था।

-कांग्रेस व स्‍थानीय दलों की सरकारें बनीं, लेकिन उनमें विकास नहीं हुआ।

बीजेपी का राष्‍ट्रीय समस्‍याओं के लिए आंदोलन

-अमित शाह ने कहा कि यूपी की जनता के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी पीएम बनकर देश का मान बढ़ा रहे हैं।

-यूपी में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्‍व में विकास होगा।

-मई 2018 तक सभी गांवों तक बिजली पहुंच जाएगी।

-हमारी सरकार ने नोटबंदी से कालेधन पर चोट की है।

-104 सैटेलाइट अंतरिक्ष में छोड़ कर इसरो ने भारत को ग्‍लोबल लीडर के रूप में प्रस्‍तुत किया है।

-देश में 4.5 करोड़ शौचालय बनाए हैं।

-बीजेपी ने राष्‍ट्रीय समस्‍याओं के लिए आंदोलन किया।

यह भी पढ़ें .... सोनू के घर खाना तो बहाना है, यादवों को साधना है, 2019 में दिल्ली का तख्त जो पाना है

कोई नहीं जानता कौन होगा बीजेपी का अगली अध्यक्ष

-अमित शाह ने कहा कि [कांग्रेस में सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे।

-किसी को इसमें शंका नहीं।

-मगर मेरे बाद बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा ये कोई नहीं बता सकता।

-जिसका निर्मल चरित्र होगा, वेग होगा, संवेदना होगी वहीं बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा।

देश की मिट्टी की खुशबु आती है

-अमित शह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू की सरकार नीतियों के मसौदे सबके सामने रख रही थी।

-देश की रक्षा नीति, विदेश नीति, आदि देखकर लगा कि ऐसे तो देश भटक जाएगा

-ये पाश्चात्य नीतियो से प्रभावित थीं।

-हमने जो नीतियां बनाईं, उसमे देश की मिट्टी की खुशबु आती है।

यह भी पढ़ें .... हमारा लक्ष्य ऐसी भाजपा बनाना है जो अपराजेय हो : अमित शाह

बीजेपी ने राष्ट्रवाद के साथ संस्कृति को जोड़ा

अमित शाह ने कहा कि जनसंघ की स्थापना करने वालो ने सोचा कि एक ऐसा दल बनाना चाहिए जो ऐसी नीतियां बनाए जिसपर चलकर देश आगे बढें। हमारी संस्कृति, संस्कार ने देश को सोने की चिड़िया बनाया। कांग्रेस देश का नवनिर्माण करना चाहती थी। हम देश का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं। एक अंग्रेज ने कांग्रेस की स्थापना की थी। इसके अंदर लेफ्टिस्ट भी जुड़े और भी कई लोग जुड़े। कांग्रेस का आंदोलन आजादी प्राप्त करने का आंदोलन बना। कभी इसके सिद्धांतो की चर्चा नहीं हुई। लेकिन बीजेपी ने राष्ट्रवाद के साथ संस्कृति को जोड़कर अंत्योदय के आधार पर आगे बढ़ने का काम किया। अंत्योदय का विकास का मॉडल में समाज के हर वर्ग का समावेश होता है। ये काम भारतीय जनसंघ ने किया था। इसीलिए जनसंघ के सारे आंदोलन किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि कच्छ आंदोलन, गौ हत्या प्रतिबंध आंदोलन, और रामजन्मभूमि जैसे आंदोलन थे।

सोशल मीडिया को मज़बूत बनाने का निर्देश

अमित शाह ने सोशल मीडिया को मज़बूत बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में आने वाली गलत खबर को काउंटर करने के लिय ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। इसके साथ ही अमित शह ने मीडिया रिसर्च मीडिया वाच के जरिए सभी खबरों पर नजर इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया की खबरों का बारीकी से अध्ययन करने की बात भी कही।

अगली स्लाइड में जानिए क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

-सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश के अंदर सुशासन के प्रति लोग जागरूक हों

-इसके लिए पूरे देश मे अमित शाह का प्रवास का कार्यक्रम चल रहा है।

-पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कोई नहीं कह रहा था कि बीजेपी की सरकार बनेगी

-लेकिन अमित शाह के अनुभव से यूपी में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से ऐतिहासिक सरकार बनीं।

-उस अनुभव का फायदा यूपी की सरकार को मिल रहा है।

-यूपी सरकार ने किसानों के मुद्दे पर अमित शाह से मदद मांगी।

-उन्होंने सहयोग भी किया।

-यूपी में जंगलराज था लेकिन अब यूपी सुशासन की ओर अग्रसर है।

-यूपी की बीजेपी सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है।

-सबको साथ लेकर चलेंगे लेकिन तुष्टीकरण नहीं करेंगे।

-हम यूपी मे इतिहास का सबसे बडा बजट लेकर आए।

-देश में 70 प्रतिशत हिस्से मे सुशासन चल रहा है।

-आने वाले दिनों में पूरे देश मे सुशासन आएगा।

 

अगली स्लाइड में जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य

क्या बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य?

-केशव मौर्य ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली है तब से तबसे लेकर आज तक उन्होंने कोई छुट्टी नहीं ली।

-वह निस्वार्थ भाव से देश की सेवा ही कर रहे हैं।

-हमारी सरकार ने यूपी मे गुंडा राज पर अंकुश लगाया।

-कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया है।

Tags:    

Similar News