अमित शाह फहरा रहे थे तिरंगा, झंडा नीचे खिसक आया तो विपक्ष ने ली चुटकी

Update: 2018-08-15 12:02 GMT

नई दिल्‍ली: बीजेपी राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के हाथों इस पंद्रह अगस्‍त एक ऐसी घटना गई, जिससे विपक्षियों को उनकी चुटकी लेने का मौका मिल गया। दरअसल अमित शाह बीजेपी के मुख्‍यालय पर तिरंगा फहरा रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्‍होंने तिरंगे की डोर पकड़ी, पूरा झंडा ही खिसक कर नीचे आ गया। इसको लेकर कांग्रेस समेत विपक्षियों ने जमकर निशाना साधा है।



कांग्रेस ने ट्वीट किया वीडियो

कांग्रेस ने अमित शाह के हाथों हुई इस घटना का वीडियो जारी करके कहा कि ‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे। इतना नही नहीं कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि 50 साल से ज्यादा समय तक देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं है।

Tags:    

Similar News