अरुण जेटली बोले- वामपंथी देशद्रोह के पोषक, जीतता रहेगा राष्ट्रवाद

Update: 2016-03-06 15:43 GMT

मथुरा: भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन अवसर पर रविवार दूसरे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वामपंथियों को गांधी के विचारों का विरोधी बताते हुए निशाना साथा। उन्होंने कहा, ''आज देश में साम्यवाद और राष्ट्रवाद का संघर्ष है। देश के युवाओं को राष्ट्रवाद के नारे के साथ साम्यवाद को पराजित करना है।''

और क्या कहा?

इतिहास में यह उल्लेख है कि हमेशा कम्यूनिस्ट साम्यवाद देशद्रोह का पोषक रहा है और राष्ट्रवादी विचारधारा इनका विरोध करती रही है। राष्ट्रवाद जीतता रहा है और जीतता रहेगा। आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस इस साम्यवाद का मौन समर्थन करती रही है, जिससे जेएनयू की तरह देश में देशद्रोह के कृत्य हो रहे हैं।

पूरे देश में निकलेगा इंडिया फर्स्ट मार्च

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, ''इंडिया फर्स्ट का नारा इस देश में बुलंद हो इसके लिए युवा मोर्चा ने तय किया है कि हम अपने टुकडे़ बरर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन देश के टुकड़े बर्दाश्त नहीं कर सकते। सारे देश में इंडिया फर्स्ट मार्च आयोजित किया जाएगा। गली-गली, गांव-गांव में इंडिया फर्स्ट मार्च का संदेश पहुंचेगा।''

'पूर्वी भारत का हो विकास'

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''जब तक पूर्वीय भारत का विकास नहीं होगा तब तक हम संपूर्ण भारत के विकास की बात नहीं सोच सकते। पूर्वी भारत मजबूत होने पर भारत माता के दोनों हाथ मजबूत होंगे।''

'यूपी में बनाएंगे पूर्ण बहुमत की सरकार'

कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्यान ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के बिना केंद्र सरकार अधूरी है। इसलिये 2017 के चुनाव के लिए यहां से युवा ये संकल्प लेकर जाएं कि हम उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।''

कांग्रेस को मोदी नाम से डर

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान ने कहा, ''आज कांग्रेस को मोदी के नाम से भय हो गया है। वो सोते, उठते , जागते, बैठते सिर्फ मोदी जी की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि वो जान चुके हैं कि आने वाले दिनों में मोदी जी के कार्यों के कारण देश में काग्रेस का कोई नाम लेने वाला कोई नहीं होगा।'

'सबसे सशक्त युवा मोर्चा'

छत्तीसगढ़ के सीएम रमण सिंह ने कहा, ''युवा मोर्चा सदा सर्वदा अपराजित है। इन्हें कोई पराजित नहीं कर सकता। हमें गर्व है कि आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का एक सशक्त मोर्चा भारतीय युवा मोर्चा है। हमने अपने राज्य में सबके लिए शिक्षा सबके लिए स्वास्थय को सुनिश्चित किया है।''

Tags:    

Similar News