केजरीवाल का बर्थडे: ट्रेंड हुआ #HappyBirthdayJantaKaCM

Update: 2017-08-16 03:44 GMT
केजरीवाल का जन्मदिन आज, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #HappyBirthdayJantaKaCM

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। केजरीवाल के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाइयां दे रहे हैं। कोई उन्हें देश का सबसे ईमानदार नेता बता रहा है, तो कोई उन्हें 'जनता का CM' बता रहा है।

इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर माइक्रो ब्लॉगिंग साईट ट्विटर पर 'जनता का CM' भी ट्रेंड करने लगा।

कौन हैं अरविंद केजरीवाल ?

-अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिसार जिले के सिवानी में हुआ था।

-उनके माता-पिता गोविंद और गीता केजरीवाल के तीन बच्चे हैं।

-जिनमें अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े हैं।

-अरविंद केजरीवाल ने साल 1989 में आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

-अरविंद केजरीवाल एक आईआरएस अधिकारी थे, लेकिन उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

-उनकी पत्नी सुनीता भी एक आईआरएस अधिकारी हैं। उनके दो बच्चे हर्षिता और बेटा पुलकित हैं।

-अरविंद केजरीवाल को रमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

-टीम अन्ना हजारे का अहम हिस्सा रहे केजरीवाल ने 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी बना कर राजनीति में कदम रखा था।

-साल 2014 के लोकसभा चुनाव में केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गए।

दोबारा बने दिल्ली के सीएम

-इसके बाद अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के साथ चुनावों में उतरे और दिल्ली में 15 साल से काबिज कांग्रेस को चुनावों में हराकर सत्ता पर कब्जा किया।

-उनकी सरकार 49 दिन ही चली।

-उनकी सरकार ने जनलोकपाल के मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया।

-इसके बाद उन्हें इस निर्णय के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा।

-साल 2015 में दिल्ली की जनता ने उन्हें एक बार फिर शानदार बहुमत दिया।

-दिल्ली की 70 सीटों में से रिकॉर्ड 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी और सिर्फ 3 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली।

आगे की स्लाइड में पढ़िए अरविंद केजरीवाल के लिए ट्विटर पर शेयर किए गए ट्वीट्स

Tags:    

Similar News