5 स्टूडेंट्स ने डाॅक्टर के प्राइवेट पार्ट पर किया था हमला, हड़ताल जारी

Update: 2016-03-18 05:38 GMT

वाराणसीः बीएचयू के सर सुन्दरलाल हॉस्पिटल में दूसरे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में बुधवार को स्टूडेंट्स ने एक डॉक्टर को पीट दिया था जिसके बाद गुरुवार से रेजिडेंट डाॅक्टर हड़ताल पर चले गए थे। घायल डाॅक्टर को ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

घायल डाॅक्टर के साथी ने क्‍या कहा

-पांच स्टूडेंट्स ने मिलकर डॉक्टर शशांक शेखर के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया था।

-मरीज को देखते समय स्‍टूडेंट से डॉक्‍टर का विवाद हुआ था।

-इसके बाद स्‍टूडेंट ने अपने पांच साथियों को बुलाकर डॉक्‍टर को पीटा।

क्‍या था पूरा मामला

-बुधवार को रेडियोलाजी विभाग में एक स्टूडेंट अपनी मां का अल्ट्रासाउंड कराने आई थी।

-अल्ट्रासाउंड से पहले डॉक्टर शशांक शेखर ने पूछा कि पेट के किस हिस्से में तकलीफ है।

-इस बात पर मां और बेटी भड़क गईं और डॉक्टर से कहा सुनी होने लगी।

-इतने में स्टूडेंट ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया।

-पांच स्टूडेंट्स वहां आए और डॉक्टर पर हमला बोल दिया। डॉक्टर की जमकर पिटाई की गई।

-खासबात ये है कि वहां पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे उसके बावजूद स्टूडेंट्स डॉक्टर को मारते रहे।

12 सितम्बर को हुई थी हड़ताल

बीएचयू में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और हर बार डॉक्टर पिटाई के बाद हड़ताल पर चले जाते है जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। अब एक बार फिर डॉक्टर मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल चले गए। डॉक्टर जिद पर अड़े हैं और बीेएचयू प्रशासन उन्हें मनाने में जुटा है। अभी सीनियर रेजिडेंट हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

हजारों की संख्या में मरीज परेशान

-गुरुवार की देर शाम से हड़ताल शुरु हुई जिसका पता मरीजों को नहीं था

-लिहाजा शुक्रवार की सुबह हमेशा की तरह हजारों मरीज लाइन लगा कर खड़े हो गए।

-हड़ताल के चलते अब मरीज इधर उधर भटक रहे हैं।

डाक्टरों की मांग

-आरोपी स्टूडेंट और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो

-बीएचयू प्रशासन अपनी तरफ से दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए

-डॉक्टरों पर हमले को देखते हुए सुरक्षा दी जाए

-मेडिकल एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ हो कार्रवाई

क्या कहना है चीफ प्रॉक्टर सत्येंद्र सिंह का

-यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना के 24 घंटे बाद आर्ट फैकल्टी के एक स्टूडेंट को निलंबित कर दिया है।

-बावजूद इसके रेजीडेंट्स ने गुरुवार शाम से हड़ताल कर दी, जो गलत है।

-बीएचयू प्रशासन हड़ताल को समाप्त कराने का प्रयास कर रहा है।

स्टूडेंट को किया निलंबित

-इस मामले में विडियो क्लिपिंग के आधार पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आर्ट फैकल्टी के फ्रेंच डिपार्टमेंट के स्टूडेंट राजन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।

-प्रशासन ने राजन से सभी शैक्षणिक सुविधाएं छीन ली हैं।

-राजन को स्टैंडिंग कमेटी ऑन मिसकंडक्ट बाई स्टूडेंट्स के समक्ष अपने उपर लगे दुर्व्यवहार संबंधी आरोपों का जवाब देने और कारण बताने के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।

Tags:    

Similar News