इंतजार खत्म ! महेंद्र नाथ पांडेय बने यूपी बीजेपी के अध्यक्ष

यूपी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय होंगे। महेंद्र नाथ पांडेय यूपी में बीजेपी की कमान संभालेंगे।

Update: 2017-08-31 12:41 GMT
कुछ संतुलन साधा कुछ बाकी, महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश BJP की कमान

लखनऊ : यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के दावेदारों की दौड़ गुरुवार (31 अगस्त) खत्म हो गई है। बीजेपी हाईकमान ने इस कुर्सी के लिए डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। इसी के साथ डिप्टी सीएम बनने के कारण केशव मौर्या के स्थान पर नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश अब समाप्त हो गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने बाकायदा इसकी घोषणा भी कर दी है। चंदौली से बीजेपी सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय इस समय केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी हैं।

यह भी पढ़ें .... EC की कृपा से टला BJP का संकट, योगी सहित 5 मंत्री बनेंगे MLC

पार्टी रणनीतिकारों के मुताबिक, ब्राह्मण बिरादरी को रिझाने के लिए महेंद्र नाथ पांडेय पर दांव लगाया गया है। देखा जाए तो प्रदेश में कलराज मिश्र और महेंद्र नाथ पांडेय ही ब्राहमण चेहरे के तौर पर केंद्रीय सरकार में जाने जाते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी पूर्वांचल इलाके से आते हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाए गए महेंद्र नाथ पांडेय भी पूर्वांचल के ही हैं।

यह भी पढ़ें .... हिंंदी से PHD हैं महेन्द्रनाथ पांडेय, PM ने दी मंत्रिमंडल में जगह

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए 10 से ज्यादा नामों की लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई थी। बीते दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे के समय इस पर संगठन के नेताओं से उनकी चर्चा भी हुई थी।

माना जा रहा है कि पार्टी ने दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए महेंद्र नाथ को यह जिम्मेदारी सौंपी है। अब उनके कंधों पर 2014 के आम चुनावों के प्रदर्शन को दोहराने की जिम्मेदारी रहेगी। महेंद्र नाथ पांडे को संगठन के अंदर सांगठनिक मामलों के जानकार के तौर पर भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें .... हिंंदी से PHD हैं महेन्द्रनाथ पांडेय, PM ने दी मंत्रिमंडल में जगह

कौन हैं महेंद्र नाथ पांडेय ?

-डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय गाजीपुर (सैदपुर) के पखनपुर गांव के मूल निवासी हैं।

-इनका जन्म 15 अक्टूबर 1957 को हुआ था।

-उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई है।

-डॉ. पांडेय छात्र जीवन से ही एबीवीपी से सक्रिय तौर पर जुड़े रहे।

-पार्टी के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष भी रहे।

-डॉ. पांडेय बंगाली इंटर कॉलेज में 1973 में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष भी चुने गए।

-वह 1978 में बीएचयू के महामंत्री बने।

-01 सितंबर 2014 को स्टैंडिंग कमेटी ऑन रूरल डेवलपमेंट के सदस्य बने।

-03 दिसंबर 2014 को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के सदस्य बने।

-05 जुलाई 2016 को मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनें।

पहली बार चुने गए विधायक

-साल 1991 में पहली बार डॉ. पांडेय बीजेपी के टिकट पर विधायक बने।

-बीजेपी सरकार में डॉ. पांडेय नगर आवास राज्य मंत्री, नियोजन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहें।

-वह पंचायती राज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे।

-डॉ. पांडेय संगठन में क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश के महामंत्री के पद पर भी रहे।

यह भी पढ़ें ... कर्नाटक में जावड़ेकर तो गुजरात में जेटली लगाएंगे BJP की नैया पार!

पहली बार चुने गए सांसद

-पार्टी के प्रमुख ब्राहमण चेहरों में शुमार महेंद्र नाथ पांडेय की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में की जाती है।

-वह पहली बार 2014 लोकसभा चुनाव में चंदौली सीट से सांसद चुने गए।

-उन्होंने पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की है।

-व​ह हिंदी विषय में पीएचडी भी कर चुके हैं।

जेल में भी रहे

-डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की छवि बेहद संघर्षशील नेता की रही है।

-उनकी भागीदारी राम जन्म भूमि आंदोलन में भी रही।

-आपातकाल में डॉ. पांडेय पांच महीने जेल में भी रहे।

-रामजन्म भूमि आंदोलन में मुलायम सरकार में इन्हें रासुका के तहत निरुद्ध कर दिया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव मौर्या ने दी बधाई





Tags:    

Similar News