जयपुर की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ सकेंगी औरतें, अलग से जगह तय की गई

Update: 2016-06-04 01:53 GMT

जयपुरः यहां की जामा मस्जिद में महिलाओं को भी नमाज अदा करने की इजाजत मिल गई है। इसके लिए मस्जिद में अलग से जगह होगी। उनके लिए वजू करने की जगह भी अलग होगी। जाहिर है, ये रमजान से पहले मुस्लिम महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

रमजान के बाद भी पढ़ सकेंगी नमाज

-जामा मस्जिद कमेटी के मुताबिक महिलाएं यहां रमजान के बाद भी नमाज पढ़ सकेंगी।

-हाल ही में केरल की तझातंगाड़ी जामा मस्जिद ने 1000 साल की परंपरा तोड़कर महिलाओं को एंट्री दी थी।

-केरल की इस मस्जिद में औरतों को सिर्फ दो दिन नमाज अदा करने दी गई।

यहां भी हुई थी पहल

-पिछले साल रमजान में जयपुर के रघुनाथपुरी की मस्जिद में महिलाओं के नमाज के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी।

-रमजान के दौरान कुछ और मस्जिदों में इसकी व्यवस्था की गई थी।

-मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश को लेकर आए दिन बहस होती रहती है।

-काफी मुस्लिम चाहते हैं कि मस्जिदों में महिलाओं को नमाज की इजाजत मिले।

Tags:    

Similar News