How Much Sugar And Salt You Should Take: एक दिन में कितनी चीनी और कितना लें नमक, यहां जानें अपना जवाब

Chini Aur Namak Kitna Khana Chahiye: चीनी और नमक दोनों ही अधिक मात्रा में खाने से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन्हें सीमित मात्रा में खाया जाए। आइए जानते हैं एक दिन में कितना शुगर-सॉल्ट खाना सही है।;

Written By :  Shreya
Update:2025-04-15 07:00 IST

How Much Sugar And Salt You Should Take (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

How Much Sugar And Salt You Should Eat In A Day: चीनी और नमक दोनों ही ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अगर सीमित मात्रा से अधिक खाया जाए तो शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ये दोनों ही चीजें आपके लिए स्लो पॉइजन साबित हो सकती हैं। ऐसे में इसे लेकर अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों के बीच जागरूकता फैलाते रहते हैं, ताकि आप कम मात्रा में ही चीनी और नमक का सेवन करें।

आपने कई सेलेब्स को भी यह कहते हुए सुना होगा कि वो नो शुगर और सॉल्ट वाली डाइट लेते हैं। क्योंकि इनका सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। ऐसे में हम आपको नमक और चीनी से होने वाली बीमारियों और इन्हें कितनी मात्रा में लेना चाहिए, इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

चीनी से होने वाली बीमारियां (Diseases Caused By Eating Too Much Sugar)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बहुत अधिक मात्रा में चीनी खाने से आप न केवल ओवरवेट या फिर मोटापा के शिकार हो सकते हैं, बल्कि इससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही आप जितना एडेड शुगर का सेवन करेंगे, उतना ही आपमें हार्ट डिजीज का खतरा अधिक होगा। चीनी से होने वाले नुकसान की लिस्ट अभी और लंबी है ये मीठा खाद्य पदार्थ आपको फैटी लीवर डिजीज, कुछ प्रकार के कैंसर का भी शिकार बना सकता है। इससे आपके स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है और एक्ने उभरने लगते हैं।

नमक खाने से होने वाली बीमारियां (Illness Caused By Eating Too Much Salt)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

चीनी की तरह नमक की अधिक मात्रा भी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। सीडीसी के मुताबिक, आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए थोड़ी मात्रा में सोडियम की आवश्यकता होती है, लेकिन बहुत अधिक सोडियम आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बहुत अधिक सोडियम खाने से आपका ब्लड प्रेशर और हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा नमक खाने से आपका मुंह सूख सकता है या आपको बहुत अधिक प्यास लगने की समस्या हो सकती है।

एक दिन में कितनी चीनी खानी चाहिए (How Much Sugar Should One Eat In A Day)?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन पुरुषों को प्रतिदिन 9 चम्मच (36 ग्राम या 150 कैलोरी) से अधिक एडेड शुगर और महिलाओं को प्रति दिन 6 चम्मच (25 ग्राम या 100 कैलोरी) से अधिक का सेवन नहीं करने की सलाह देता है।

एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए (How Much Salt You Should Eat In A Day)?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हृदय रोगों से बचाव के लिए प्रतिदिन 5 ग्राम (लगभग 2 ग्राम सोडियम) से अधिक नमक का सेवन नहीं करने की सलाह देता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सत्यता, सटीकता या असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Tags:    

Similar News