Digital Detox Mornings: इन तीन कारणों से आपको सुबह उठने के तुरंत बाद नहीं देखना चाहिए फोन, एक्सपर्ट ने किया सतर्क
Why To Stop Using Phone Immediately After Waking Up: क्या आप जानते हैं आपके लिए सुबह उठने के तुरंत बाद फोन चलाना कितना नुकसानदायक है।;
Digital Detox Mornings (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Why Not To Use Your Phone Immediately After Waking Up: फोन, आज के समय में हम सभी के जीवन का एक जरूरी संसाधन बन चुका है। क्योंकि यह न केवल लोगों को एक-दूसरे से कनेक्ट करने के काम आता है बल्कि मनोरंजन, पढ़ाई-लिखाई, शॉपिंग, ट्रैवल आदि चीजों को भी आसान बनाता है। इसीलिए आज की युवा पीढ़ी का तो फोन के बिना रहना मुश्किल सा हो गया है। रात में सोने से पहले घंटों स्क्रॉलिंग चलती रहती है और उठने के बाद सबसे पहले फोन ही देखना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत आपको कितने तरह से नुकसान पहुंचा सकती है।
सुबह उठने के तुरंत बाद फोन चलाने से आपमें तनाव बढ़ सकता है। साथ ही प्रोडक्टिविटी भी कम हो सकती है। इसे लेकर जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह (Nutritionist Shweta Shah) ने लोगों को सतर्क किया है। साथ ही सुबह उठने के बाद सबसे पहले स्क्रीन न देखने की सलाह दी है। आइए जानते हैं आखिर ये आदत आपके हेल्थ पर क्या असर डालती है।
उठने के बाद सबसे पहले फोन चलाने के नुकसान (Disadvantages Of Using The Phone First Thing After Waking Up)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
1- बढ़ता है तनाव
क्या आप जानते हैं सुबह उठते ही उठते फोन चलाने से आपमें तनाव बढ़ सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इस बारे में एक पोस्ट करते हुए बताया कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सुबह के समय में हमारा कॉर्टिसोल हार्मोन, जिसे हम स्ट्रेस हार्मोन के नाम से भी जानते हैं, नेचुरली बहुत ही बढ़ा रहता है और अगर आप सुबह-सुबह कोई वर्क रिलेटेड या फिर चिंता वाले मैसेज पढ़ते हैं तो इससे कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है। तो ऐसा न हो इसके लिए सुबह के समय सबसे पहले फोन देखने से बचना चाहिए।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
2- डोपामाइन होता है रिलीज
इसके अलावा सुबह उठकर फोन स्क्रॉल करने से डोपामाइन भी बढ़ता है, जो कि फील-गुड हार्मोन होता है, जिससे आप पूरे दिन अपने फोन पर लगे रह सकते हैं। यानी आप वीडियोज स्क्रॉल करने में अपना पूरा दिन लगा सकते हैं।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
3- प्रोडक्टिविटी होती है कम
वहीं, सुबह उठने के बाद तुरंत फोन चलाने से आपका दिमाग ईमेल, न्यूज, इंस्टाग्राम कंटेट आदि से इतना ज्यादा ओवरलोड हो जाता है कि आपको पूरे दिन में क्लियरिटी और प्रोडक्टिविटी ही नहीं मिलेगी। तो इसके लिए फोन से दूरी बनाना अच्छा है।
सुबह उठने के कितने देर बाद देखें फोन (Sokar Uthne Ke Kitne Ghante Baad Phone Chala Chahiye)
इस बारे में भी श्वेता शाह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हर सुबह अपने आप को 2 घंटे फोन-फ्री शांति दें। इससे आपका मन आपको धन्यवाद देगा।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सटीकता, सत्यता और असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।