PCOS को रिवर्स करने के लिए खाए ये फूड्स, महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद
Best Foods To Manage PCOS: PCOS अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।;
Best Foods To Manage PCOS (Photos - Social Media)
Best Foods To Manage PCOS: PCOS, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम कहते हैं, महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। दुनिया भर में लाखों की संख्या में महिलाएं इस सिंड्रोम का सामना कर रही हैं। PCOS एक ऐसी स्थिति है, जो आपके हार्मोन को प्रभावित करती है। यह irregular पीरियड्स, अनवांटेड हेयर ग्रोथ, मुंहासे और बांझपन का कारण बनता है। PCOS अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।
वैसे तो यौवन के बाद कभी भी महिलाओं को PCOS हो सकता है लेकिन ज्यादातर लोगों को 20 या 30 की उम्र में इसका पता चलता है। मोटापे से ग्रस्त होने पर या फिर अपने जैविक परिवार में अन्य लोगों को PCOS है, तो आपको भी यह सिंड्रोम होने की संभावना बढ़ जाती है।
हालांकि अच्छी बात ये है कि PCOS को सही लाइफस्टाइल, राइट फूड्स, रेगुलर एक्सरसाइज, इंसुलिन सेंसटिविटी में सुधार करके और स्ट्रेस और नींद की गुणवत्ता को मैनेज करके रिवर्स या हील किया जा सकता है। हाल ही में एक जानी मानी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया ने अपने एक पोस्ट में ऐसे फूड्स की जानकारी दी है, जो PCOS को मैनेज करने में मदद करेंगे।
PCOS को मैनेज करने के लिए क्या खाएं?
डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए ऐसे फूड्स की जानकारी दी है, जो मिल्स में शामिल करने से इंसुलिन सेंसटिविटी को सुधारने में मदद करते हैं (बता दें इंसुलिन रेसिस्टेंस PCOS ke सबसे आम कारणों में से एक है।) और PCOS को मैनेज करते हैं।
आंवला (Amla)
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और आपको थकान से बचने में मदद करता है। आप इसका सेवन फल के रूप में, या पाउडर या जूस के रूप में कर सकते हैं।
पपीता (Papaya)
पपीता एक ऐसा सुपरफूड है, जो PCOS से जूझ रहीं महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, और विटामिन सी, ई, और ए होता है, जो PCOS से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
मेथी (Fenugreek)
इसके अलावा PCOS से जूझ रही महिलाओं के लिए मेथी का सेवन भी लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, मेथी दाना आपके शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करती है। आप रोजाना मेथी का पानी पी सकते हैं। इसके लिए मैथीदाना को पानी में डालकर रातभर भिगो दें और अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
हल्दी (Turmeric)
हल्दी का इस्तेमाल भारतीय घरों में रोजाना खाना बनाने के लिए किया जाता है। इस मसाले का आयुर्वेद में भी काफी महत्व है। क्योंकि इसमें तमाम पोषक तत्वों के साथ एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल जैसे कई गुण होते हैं, जो शरीर को तमाम लाभ पहुंचाते हैं। इसे आप तमाम तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे कि आप रोजाना हल्दी का पानी पी सकते हैं, इसे करी में डाल सकते हैं या फिर बेहतर रिजल्ट के लिए इसे आवंला के साथ भी मिक्स कर सकते हैं।
नारियल (Coconut)
डॉक्टर ने बताया कि नारियल PCOS महिलाओं के लिए एक बेहतरीन स्नैक ऑप्शन साबित हो सकता है। ऐसे में आप नारियल को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
इन फूड्स का भी कर सकते हैं सेवन
इसके अलावा आप अनार, रागी, फ्लेक्स सीड्स, अपराजिता के फूल की चाय, छोला, बीलवा फल, मोरिंगा को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।