कर्नाटक के लोकायुक्त को उनके दफ्तर में घुसकर चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Update: 2018-03-07 09:43 GMT
कर्नाटक के लोकायुक्त को उनके दफ्तर में घुसकर चाकू से गोदा, हालत गंभीर

बेंगलुरु: कर्नाटक के लोकायुक्त वी. विश्वनाथ शेट्टी पर बुधवार (07 मार्च) को उनके दफ्तर में ही चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर का नाम तेजस शर्मा बताया जा रहा है। हमले की वजह अभी साफ नहीं हुई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि लोकायुक्त वी. विश्वनाथ शेट्टी अपने आम दिनों की तरह आज भी अपने दफ्तर में काम कर रहे थे। उसी वक्त उनसे मिलने के बहाने तेजस शर्मा पहुंचा और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिलवक्त लोकायुक्त की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।



Tags:    

Similar News