रेलवे में 4 लाख पदों पर जल्द होगी भर्ती, रेल मंत्री की घोषणा

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में 4 लाख पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। मंत्री ने कहा, अगले 2 वर्षों में रेलवे में रिटायरमेंट से होने वाले खाली पदों और अन्य जरूरतों को मिलाकर 4 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। मंत्री ने कहा, 2 लाख 30 हजार और भर्ती निकाली जाएगी। पिछले वर्ष डेढ़ लाख पदों पर नौकरी दी गई। अगले 2 वर्षों में रेलवे 4 लाख पदों पर लोगों की भर्तियां करेगा।

Update: 2019-01-23 13:13 GMT

नई दिल्ली : रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में 4 लाख पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। मंत्री ने कहा, अगले 2 वर्षों में रेलवे में रिटायरमेंट से होने वाले खाली पदों और अन्य जरूरतों को मिलाकर 4 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये भी देखें :: प्रियंका गांधी : फिल्म, शादी और राजनीति से जुड़े किस्से जानिए सिर्फ यहां

मंत्री ने कहा, 2 लाख 30 हजार और भर्ती निकाली जाएगी। पिछले वर्ष डेढ़ लाख पदों पर नौकरी दी गई। अगले 2 वर्षों में रेलवे 4 लाख पदों पर लोगों की भर्तियां करेगा।

ये भी देखें : सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने वाली कनकदुर्गा को ससुराल वालों ने घर से निकाला

आपको बता दें, रेलवे में फिलहाल 1 लाख 32 हज़ार पद खाली है और अगले दो सालों में 1 लाख और कर्मी रिटायर होंगे, जिससे ये पद खाली हो जाएंगे। इसके बाद अब दो सालों में रेलवे पुरानी ग्रुप सी और ग्रुप डी की वेकैंसी के साथ करीब 4 लाख नई नियुक्तियां करेगा।

 

Tags:    

Similar News