रजत जयंती पर समाजवादी शक्ति प्रदर्शन, महागठबंधन पर टिकी सबकी नजर

Update:2016-11-05 09:03 IST
रजत जयंती पर समाजवादी शक्ति प्रदर्शन, महागठबंधन पर टिकी सबकी नजर
  • whatsapp icon

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने रजत जयंती समारोह के साथ विरोधी दलों को अपनी शक्ति का अहसास भी करा दिया है । समारोह में जबरदस्‍त जन समूह उमड़ा है। पूरा इलाका समाजवादी रंग में रंग गया है। सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। अखिलेश यादव की रथ यात्रा के बाद अब समाजवादी पार्टी शनिवार को रजत जयंती मना रही है। सपा ने अपना 25वां साल यादगार बनाने के लि‍ए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। राजधानी के जनेश्‍वर मि‍श्र पार्क में रजत जयंती समारोह हो रहा है।

रजत जयंती में मुख्य नजर महागठबंधन के एलान पर होगी। आरएलडी, आरजेडी, जेडीएस, जेडीयू और इनलो के बड़े नेता इस प्रोग्राम में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम शुरू हो गया है। मंच पर सभी नेता पहुंच चुके हैं। शुक्रवार शाम से ही राजधानी में एसपी नेता और वर्कर्स का आना शुरू हो गया था।

शिवपाल ने अखिलेश के करीबियों को दी थी हिदायत

शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की रथ यात्रा शुरू होने के बाद कहा था कि पार्टी से बर्खास्त नेताओं को इस प्रोग्राम में नहीं आना चाहिए। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें समारोह से दूर रहने के लिए कह दिया गया है। रामगोपाल यादव सुनील सिंह साजन, आनंद भदौरिया और संजय लाठर भी इस प्रोग्राम से दूर रह सकते हैं।

बता दें कि रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाल दिया गया है। इनके अलावा यूथ विंग के चार चीफ मो. एबाद, बृजेश यादव, गौरव दुबे और दिग्‍विजय सिंंह देव को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया था। वहीं, बर्खास्‍त मंत्री- ओम प्रकाश, शादाबा फाति‍मा, नारद राय, बलराम यादव भी इस प्रोग्राम में शामिल नहीं हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News