सपा सुप्रीमो ने दी नसीहत, कहा- सिर्फ नारेबाजी करते हैं कार्यकर्ता, मेहनत की है जरूरत

Update: 2016-10-12 05:52 GMT

लखनऊ. डॉ. राम मनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई, बल्कि पार्टी को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा,'' कार्यकर्ता मेहनत तो करते हैं, लेकिन सिद्धांतों को भूल गए हैं। केवल नारेबाजी करते हैं कार्यकर्ता। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। कार्यकर्ता महापुरुषों की किताबें नहीं पढ़ते हैं। टिकट मांगने वालों के लिए मैंने यह अनिवार्य किया था। तो उन्होंने किताबें खरीदना तो शुरू कर दिया, लेकिन पढ़ता कोई नहीं है। महापुरुषों के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। ''

और क्या बोले मुलायम ?

-मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लोहिया जी बहुत बड़े विचारक थे।

-उन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है। 23 अगस्त, 1967 को मैं उन्हें आखिरी बार मिला था।

-12 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। मैं आज भी उन्हें बताए गए सिद्धातों पर चल रहा हूं।

लोहिया पार्क में दी गई श्रद्धाजंलि

-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, सीएम अखिलेश और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लोहिया पार्क में डॉ. लोहिया को माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी।

-लोहिया की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर लोहिया के 50 फेमस भाषणों की सीडी कार्यकर्ताओं में बांटी जाएगी।

-इस खास मौके पर मंत्री ओम प्रकाश सिंह, अहमद हसन भी मौजूद थे।

 

 

Tags:    

Similar News