देश भर में 68वें गणतंत्र दिवस की धूम, राजपथ पर दिखी 'भारत की बदलती तस्वीर'

Update: 2017-01-26 03:44 GMT

नई दिल्ली: आज पूरे देश भर में बड़ी ही धूमधाम से 68वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। चारों ओर देश का सम्मान तिरंगा लहरा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में इस मौके पर सुरक्षा के ख़ास इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में 50 हजार जवानों को तैनात किया गया है। देशभर के लोगों की निगाहें राजपथ पर होने वाली परेड पर टिकी हुई हैं क्योंकि इस बार के गणतंत्र दिवस की परेड में कई ससारी चीजें पहली बार होने वाली हैं।

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में पहली बार एनएसजी कमांडो हिस्सा लेंगे। साथ ही यूएई की सेना भी इस परेड में शामिल होगी। मेहमान होने की वजह से UAE की सेना परेड में पहले चलेगी। फ्लाई पास्ट में स्वदेशी विमान तेजस अपने करतब दिखाएगा। 68वें गणतंत्र दिवस के इस मौके पर दुबई के शाही मेहमान अबू धाबी के राजकुमार और यूएई के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद होंगे। राजपथ पर होने वाली यह परेड सुबह 10 बजे शुरू होगी और पूरे 90 मिनट तक चलेगी। देसी टॉप धनुष भी परेड का हिस्सा बनेगी।

आगे की स्लाइड में जानिए कब और कैसे होगी कार्यक्राम की शुरुआत

 

Tags:    

Similar News