VIDEO: नाग-अजगर ने की चूहों से दोस्ती, झूले में करते हैं जमकर मस्ती

Update: 2016-05-03 11:30 GMT

बस्तीः सांप का नेचर होता है कि वह अपने से कमजोर जीवों को देखते ही निगल लेता है, लेकिन यहां सांप और चूहे में दोस्ती है। दोनों को देखकर लगता है वह एक ही परिवार के सदस्य हों। दुबौलिया थाना क्षेत्र के हुक्कुल नाम के आदमी ने इन सांपो और चूहों को पाला है।

देखिए वीडियो...

Full View

एक ही झूले में रहते हैं सांप और चूहे

हुक्कुल सांपो और चूहों को एक झूले में रखते हैं, जहां दोनों एक दूसरे के साथ खेलते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि सांप और चूहें में कई जन्मों का रिश्ता हो। लोग इन्हें देखकर हैरान होते हैं क्योंकि चूहे को निगलते हुए सांप को तो सबने देखा था, लेकिन इनकी दोस्ती और खेल पहली बार देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें...VIDEO: जहरीले सांप बन गए खिलौना, कोबरा हो या अजगर इनसे क्या डरना

फैमिली के सदस्य हैं सांप

-दुबौलिया थाना क्षेत्र के सइनिया पुल पर हक्कुल नाम का आदमी रहता है।

-यह अपने जीवकोपार्जन के लिए मेहनत मजदूरी का काम करता है।

- दो जून की रोटी जुटाने के बाद हक्कुल जहरीले सांपों से खेलता है।

-सांप कितना भी जहरीला हो उसे हक्कुल के इशारे पर ही काम करना है।

-वह जहां कही भी सांप देखता है उसे अपने परिवार का सदस्य बना लेता है।

-वह सांप को इस तरह बदल देता है जैसे कोई सूझबूझ वाला जानवर हो।

-उसके परिवार में पत्नी और बच्चों के अलावा दो दर्जन से अधिक सांप रहते है।

यह भी पढ़ें...खतरा देख गेंद बन जाता है ये जानवर,चलने पर होती है घुंघरू सी आवाज

इससे पहले हो चुकी है शेर और बकरे की दोस्ती

रूस के सफारी पार्क में रहने वाले शेर अमोर और बकरे तिमोर के बीच गहरी दोस्ती है। तिमोर को अमोर के पास उसका भोजन बनने के लिए भेजा गया था। शेर चार दिन तक भूखा रहा लेकिन उसने बकरे को अपना शिकार नहीं बनाया बल्कि दोनों साथ रहने, खेलने और सोने लगे। तिमोर का अपना शेल्टर है लेकिन रात को वो शेर के बगल में सोता है। जब कभी वह वहां से जाता है तो अमोर गरज़ कर उसे वापस बुलाता है। तिमोर के वापस आने के बाद ही अमोर शांत होता है।

जहां इंसान-इंसान को धोखा दे रहा है, वहीं इन जानवरों की दोस्ती देख लोग दंग हैं। इन जानवरों की दोस्ती इंसानों को संदेश दे रही है। जब ये जानवर दोस्ती निभा सकते हैं तो इंसान क्यों नहीं?

Tags:    

Similar News