SP Beautiful Women Leaders: सपा की ये 5 खूबसूरत महिला राजनेता, आप भी निहारते रह जाएंगे

Samajwadi Party Beautiful Women Leaders: समाजवादी पार्टी में ऐसी कई महिला राजनेता हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए भी चर्चा में छाई रहती हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-19 16:50 IST

Beautiful SP MLA And MP (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Samajwadi Party Beautiful MLA And MP List: भारत में पॉलिटिक्स में महिलाओं की शुरू से भी अहम भूमिका रही है। जनता अपने जिले, राज्य और देश के विकास के लिए महिला नेताओं पर विश्वास जताते आ रही है। इनमें ऐसी कई यंग महिलाएं भी हैं, जिन्होंने अपने काम के जरिए देश की राजनीति में अलग पहचान बनाई है। आज हम आपको समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की यंग और खूबसूरत महिला विधायकों (SP Beautiful MLA) और सांसदों (SP Beautiful MP) के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

1- इकरा हसन (Iqra Hassan)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इकरा हसन का राजनीति से गहरा नाता है। उनके परिवार में दादा, पिता और मां सांसद रह चुके हैं, जबकि भाई नाहिद हसन लगातार तीसरी बार विधायक हैं। इकरा ने कैराना लोकसभा सीट से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और इसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इस जीत के साथ ही वह देश की सबसे युवा सांसदों में शुमार हो गईं। उन्होंने 29 साल की उम्र में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार को 69,116 मतों से हराया था। इसके अलावा वह लंदन से पढ़ाई करने को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

2- प्रिया सरोज (Priya Saroj)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लिस्ट में दूसरा नाम है मछलीशहर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज का, जो केवल 25 साल की उम्र में ही MP बन गई हैं। प्रिया सरोज भी राजनीतिक परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां तूफानी सरोज भी सांसद रह चुकी हैं। बता दें प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कंप्लीट की है और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के मौजूदा सांसद बीपी सरोज को हराया था।

3- डॉ रागिनी सोनकर (Ragini Sonkar)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

समाजवादी पार्टी की खूबसूरत विधायकों में शुमार डॉ रागिनी सोनकर 33 साल की हैं। वह सपा नेता कैलाश सोनकर की बेटी है, जो कि अजगरा सीट से विधायक हैं। रागिनी ने कोलकाता से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वो एम्स में प्रैक्टिस करती थीं, लेकिन राजनीति में आने से पहले उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

4- डिंपल यादव (Dimple Yadav)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव का नाम केवल समाजवादी पार्टी की खूबसूरत सांसदों में नहीं बल्कि देश की सबसे सुंदर महिला MP में भी शामिल है। वह सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू हैं।

5- रुचि वीरा (Ruchi Vira)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा को जीत दिलाने वालीं रुचि वीरा भी समाजवादी पार्टी की खूबसूरत सांसद में से एक हैं। रुचि वैसे तो 63 साल की हैं, लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाएगा।

Tags:    

Similar News