Rishabh Pant Sister: क्या करती हैं ऋषभ पंत की बहन साक्षी और जीजा अंकित, शादी के बाद हो रही खूब चर्चा

Sakshi Pant And Ankit Chaudhary Profession: ऋषभ पंत की बहन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं वो क्या करती हैं और उनके पति का पेशा क्या है।;

Written By :  Shreya
Update:2025-03-13 21:07 IST

Rishabh Pant Sister With Husband (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Rishabh PantSister Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बहन साक्षी पंत (Sakshi Pant) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अंकित चौधरी (Ankit Chaudhary) के साथ सात फेरे लिए हैं। ऋषभ चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के तुरंत बाद अपनी बड़ी बहन की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। आइए जानते हैं उनकी बहन क्या करती हैं और कितनी पढ़ी-लिखी हैं।

Full View

ऋषभ पंत की बहन कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

अगर आप ऋषभ पंत के फैन हैं तो आपको पता ही होगा कि उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा देहरादून के द इंडियन पब्लिक स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की है। वहीं, बात की जाए उनकी बहन साक्षी पंत की तो उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई देहरादून के दून कॉलेज से ग्रहण की है। इसके बाद वह यूके शिफ्ट हो गईं, जहां उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की।

Full View

क्या करती हैं साक्षी पंत (Sakshi Pant Profession)?

साक्षी पंत के पेशे की बात करें तो वह पेशे से नेशनल फार्मेसी एसोसिएशन से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

क्या करते हैं साक्षी पंत के पति (Sakshi Pant Husband)?

क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने मसूरी के आईटीसी होटल, द सैवॉय में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अंकित चौधरी से शादी रचाई है। दोनों बीते 9 साल से रिलेशनशिप में थे और अब पति-पत्नी बन चुके हैं। अंकित चौधरी लंदन के एक सफल बिजनेसमैन हैं, जो साक्षी से शादी रचाकर चर्चा में आए हैं।

Full View

साक्षी पंत की शादी की तस्वीरें वायरल (Sakshi Pant Wedding Photos)

ऋषभ पंत की बहन की शादी इस साल की अब तक सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक है, जिसमें क्रिकेट और इंटरटेनमेंट जगत से जुड़े कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया। इनमें एमएस धोनी, गौतम गंभीर, साक्षी धोनी, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा, ध्रुव शोरे, राहुल तेवतिया और सिंगर स्टैबिन बेन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।

Tags:    

Similar News