Aaj Ka Itihas 11 March 2025: आज ही के दिन बगदाद पर ब्रिटिश फौजों ने कब्जा किया था
Aaj Ka Itihas 11 March 2025: आज यानि 11 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।;
report : Shweta Srivastava
Update:2025-03-11 05:00 IST
Aaj Ka Itihas 11 March 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 11 March 2025: आज यानि 11 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1881 में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कोलकाता के टाउन हॉल में स्थापित की गई थी। वहीँ साल 1999 में इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी बनी जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई थी और साल 2008 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 11 March)
- 1881-रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कोलकाता के टाउन हॉल में स्थापित की गई थी।
- 1917 - बगदाद पर ब्रिटिश फौजों ने कब्जा किया था।
- 1918- मास्को रूस की राजधानी बनी थी।
- 1935 - बैंक कनाडा का गठन किया गया था।
- 1981- चिली में संविधान लागू हुआ था।
- 1999- इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई थी।
- 2001- पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने थे।
- 2006- यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले कानून को बहुमत से पारित किया था।
- 2007 - सुनिता ने कोलकाता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलाकर पूरा किया था।
- 2008- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी थी।