Tips For Glass Skin: शीशे जैसी चमकती स्किन देती है ये ड्रिंक, लोग पूछेंगे खूबसूरती का राज

Skin Care Tips: अगर आपको भी क्लियर और एक्ने फ्री स्किन चाहिए तो रोजाना इस ड्रिंक का सेवन करना शुरू कर दें। इस बारे में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट ने जानकारी दी है।;

Written By :  Shreya
Update:2025-03-16 16:51 IST

Tips For Glass Skin (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

How To Get Glass Skin: क्लियर और बेदाग स्किन कौन नहीं चाहता है। आज के समय में लोग कोरियन गर्ल्स जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं। ग्लास स्किन के लिए मार्केट में तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध हैं। लेकिन कभी-कभार ये केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स स्किन की हालत और भी खराब कर देते हैं। या फिर इनसे मिलने वाली शाइनिंग केवल बाहरी होती है यानी आपकी स्किन अंदर से ग्लो नहीं करती है। तो अब ऐसे में ग्लास जैसी स्किन पाने के लिए क्या किया जाए?

इसके लिए आप डेली रूटीन में कुछ खाद्य पदार्थों और ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर एक मशहूर और मोस्ट ट्रस्टेड न्यूट्रिशनिस्ट ऋषा गंगानी (Nutritionist Richa Gangani) ने एक ऐसे ड्रिंक के बारे में जानकारी शेयर की है, जिसका सेवन करने से पाचन से लेकर इम्यूनिटी को बूस्ट करने और क्लियर और एक्ने फ्री स्किन पाने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

इस ड्रिंक को पीने से मिलेगी क्लियर स्किन (Best Drink To Get Clear Skin)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

न्यूट्रिशनिस्ट ऋषा गंगानी Weight loss, Thyroid, और PCOS एक्सपर्ट हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने वाले ड्रिंक्स के बारे में जानकारी साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने लोगों के साथ क्लियर एक्ने फ्री स्किन पाने वाले Anti Oxidant rich infused water के बारे में बताया है, जिसे पीने से आपकी स्किन अंदर से ग्लो करने लगेगी।

किन चीजों की होगी आवश्यकता

इस इन्फ्यूज्ड वाटर को बनाने के लिए आपको 7 चीजों की जरुरत होगी, वो है- सेब, चुकंदर, अदरक, गाजर, नींबू, खीरा और दालचीनी।

कैसे करें तैयार (How To Make Infused Water)

इस ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए पानी में सेब, चुकंदर, अदरक, गाजर, नींब, खीरा और दालचीनी को डालकर 8 से 10 घंटे तक के लिए भिगोना है। इसके बाद दिन भर में इसका सेवन करना है। न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इसे पीने से आपको 21 दिन में ही फर्क नजर आने लगेगा।

क्या हैं फायदे (Health Benefits Of Infused Water)?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यह इन्फ्यूज्ड वाटर एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, के और सी से भरपूर है, जो आपको कई तरह के फायदे दिलाएगा, जैसे कि-

1- रेगुलर इस वाटर का सेवन करने से आपका पाचन तंदरुस्त रहेगा।

2- यह आपके इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है।

3- यह डिटॉक्सिफिकेशन का समर्थन करता है।

4- इसके सेवन से इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद मिलेगी।

5- इसके अलावा यह वाटर रेसिपी आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करके हाइड्रेशन रिस्टोर करने में मदद करेगी।

6- केवल 21 दिनों में क्लियर ग्लोइंग एक्ने फ्री स्किन दिलाने में मदद करेगा।

Full View

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसकी सटीकता, सत्यता और असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Tags:    

Similar News