Bhagwat Geeta Quotes: श्री कृष्ण कहते हैं धर्म केवल हमें रास्ता दिखाता है परंतु मंजिल तक तो कर्म ही पहुँचाता है

Bhagwat Geeta Quotes: श्रीमद भगवत गीता में श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच का संवाद है और इसमें श्री कृष्ण द्वारा कही ज्ञान की बातें समाहित हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इन भगवत गीता कोट्स पर।

Newstrack :  Network
Update:2024-07-13 08:00 IST

Bhagwat Geeta Quotes (Image Credit-Social Media)

Bhagwat Geeta Quotes: भगवत गीता में श्री कृष्ण ने अर्जुन को ज्ञान दिया और जीवन की सत्यता से उन्हें अवगत कराया। वहीँ इसमें लिखी हर बात आज के मनुष्य के लिए भी उतनी ही तर्कसंगत है। जीवन में सफलता-असफलता, लोभ, मोह, माया, सम्पति, दुःख-सुख सब क्षणिक हैं। हिन्दुओं का सबसे पवित्र ग्रन्थ कहे जाने वाली गीता में आपको ज्ञान का सागर प्राप्त होगा। उसी अथाह सागर की कुछ बूँदें हम आज आपके लिए लेकर आये हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इन भगवत गीता कोट्स पर।

भगवत गीता कोट्स (Bhagwat Geeta Quotes)

  • आत्मा का अंतिम लक्ष्य परमात्मा से मिलन होता है।
  • सत्य कभी भी नष्ट नहीं हो सकता।
  • मौन सबसे अच्छा उत्तर है ऐसे व्यक्ति के लिए, जो आपके शब्दों को महत्व नही देता।
  • नर्क जाने के तीन द्वार हैं: काम, क्रोध और लोभ।
  • कर्म करो और फल की इच्छा मत करो।
  • समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता।
  • व्यक्ति जो भी चाहे वह बन सकता हैयदि वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करें।
  • मन की हलचल, होश, साँस , और भावनाओं के माध्यम से भगवान की शक्ति सदैव तुम्हारे साथ है।
  • शांत रहने से सभी दुखों का अंत हो जाता है और शांत मन मनुष्य की बुद्धि को शीघ्र ही स्थिर करने में और परमात्मा से मिलन करने में सहायता करती है।
  • जो बात सच पर आधारित होती है उसे कहने,करने और मानने से हमें कभी नहीं डरना चाहिए।
  • प्रेम सदा ही माफी मांगना पसंद करता है और अहंकार सदा ही माफी सुनना पसंद करता है।
  • एक बार किसी को माफ करके अच्छे बन जाओ लेकिन दोबारा उसी इंसान पर कभी भरोसा करके बेवकूफ ना बनो।
  • धर्म केवल हमें रास्ता दिखाता है परंतु मंजिल तक तो कर्म ही पहुँचाता है।
  • इंसान की इच्छा पूरी नहीं होती है तो उसका क्रोध बढ़ता है और उसकी इच्छा पूरी हो जाती है तो लोभ बढ़ता है इसलिए जीवन की हर स्थिति में अपने धैर्य को बनाए रखें।
  • जिस मनुष्य के चारों तरफ नकारात्मक ऊर्जा वाले लोग रहते हैं उस मनुष्य का मंजिल से भटक जाना निश्चित है। 
Tags:    

Similar News