दीवारों को क्रिस-क्रॉस तरीके से दिखाएं सुन्दर

Update: 2018-07-20 09:08 GMT
दीवारों को क्रिस-क्रॉस तरीके से दिखाएं सुन्दर

नई दिल्ली :आजकल दीवारों को भी अधिक सुंदर दिखाने का चलन है। पहले दीवालों को खाली छोड़ दिया जाता था लेकिन अब इसको भी भरा पूरा दिखाया जाता है। अगर आपकी दीवारें यदि खाली नजर आ रही हैं तो आप उन्हें क्रिस-क्रॉस तरीके से सजा सकते हैं। इसके लिए आपके सामने कई विकल्प हैं।

इसके लिए आप लाइट की मदद ले सकते हैं। आजकल इस तरह की एलईडी लाइट उपलब्ध हैं जो क्रिस-क्रॉस स्टाइल में प्रकाश फेंकती हैं। आप किसी बड़ी तस्वीर को लगाइए, जिसके फ्रेम पर क्रॉस बने हों। ये आपकी दीवार को विंटेज लुक दे सकते हैं। आप पर्दे की मदद से भी क्रिस-क्रॉस इफेक्ट तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पर्दे को एक—दूसरे में लपेटकर लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें : ये TOP-5 बैग बने लड़कियों की पहली पसंद, जानें क्यों हैं ख़ास

बेडरूम में यदि इस इफेक्ट को हाइलाइट करना चाहते हैं तो बेड के हैड पर ऐसा डिजाइन लगवाया जा सकता है। इन दिनों ऐसे वॉलपेपर्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से क्रिस-क्रॉस इफेक्ट को आसानी से दिखाया जा सकता है। बेडशीट और कुशन कवर का डिजाइन भी इस तरह का हो सकता है जो क्रिस-क्रॉस इफेक्ट को हाइलाइट करता हो। इस तरह से भी दीवारों को आप अच्छा दिखा सकते हैं।

Tags:    

Similar News