Deepika Padukone Earrings: लड़कियों को बहुत पसंद आएंगे दीपिका पादुकोण के ये झुमके

Deepika Padukone Earrings Photos: दीपिका पादुकोण एक से बढ़कर एक स्टेटमेंट जूलरी अपने आउटफिट्स के साथ कैरी करती हैं। उनके पास झुमकों का अच्छा कलेक्शन है। आइए देखें तस्वीरों में।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-22 02:45 GMT

Deepika Padukone (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Deepika Padukone Earrings: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी फिल्मों और खूबसूरती के अलावा फैशन सेंस (Deepika Padukone Fashion Sense) को लेकर भी फैंस के बीच मशहूर हैं। उनके स्टाइल की चर्चा दुनियाभर में होती है। दीपिका अक्सर फैशन गोल्स देती नजर आती हैं। इंडियन लुक (Deepika Padukone Indian Look) में वह फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती हैं। क्योंकि देसी लुक वह इतने अच्छे से कैरी करती हैं कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। केवल आउटफिट्स ही नहीं बल्कि उनके जूलरी भी देखने लायक होते हैं।

दीपिका पादुकोण एक से बढ़कर एक स्टेटमेंट जूलरी (Deepika Padukone Jewellery) अपने आउटफिट्स के साथ कैरी करती हैं। उनके पास झुमकों का भी अच्छा कलेक्शन है। आज हम आपको उनकी ईयररिंग्स में से कुछ सबसे खूबसूरत जूलरी दिखाने जा रहे हैं। इस तरह के ईयररिंग्स को हर लड़की अपने ईयररिंग्स कलेक्शन में शामिल करना चाहेगी। तो चलिए देखते हैं दीपिका के कुछ सुंदर झूमके।

1- हैवी ईयररिंग्स

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अब जब बात दीपिका पादुकोण के ईयररिंग्स की हो रही है तो उसमें ये वाले झुमके तो जरूर शामिल होंगे। इसे दीपिका ने एक इवेंट में कैरी किया था, जो उनके देसी लुक में चार चांद लगा रहा था। हर लड़की इस तरह के हैवी झुमकों की फैन होती है।

2- स्टेटमेंट ईयररिंग्स

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस तरह की स्टेटमेंट इंडो-वेस्टर्न ईयररिंग्स कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। इसकी खास बात ये भी है कि आप इसे इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। दीपिका ने इसे सिक्विन साड़ी के साथ कैरी किया था, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आईं।

3- स्टोन वाले ईयररिंग्स

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इंडियन आउटफिट्स के साथ इस तरह के ईयररिंग्स भी खूब जचते हैं। हर एक लड़की इस तरह के ईयररिंग्स को अपने कलेक्शन में शामिल करना पसंद करती है। यह अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न में आते हैं, जो आपकी ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत लगेंगे।

4- एनिमल पैटर्न ईयररिंग्स


दीपिका पादुकोण ने अपने इस ईयररिंग्स से भी सबका अटेंशन अपनी ओर खींच लिया था। इस तरह के ईयररिंग्स लगभग हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं।

5- गोल्डन चांदबाली


दीपिका पादुकोण ने ये चांदबाली अपने शादी के एक फंक्शन के दौरान कैरी किया था। जो आउटफिट की शोभा को बढ़ाने का काम कर रहे थे।

Tags:    

Similar News