Diwali Laxmi Puja Prasad: मां लक्ष्मी को प्रिय हैं ये चीजें, दिवाली पर लगाएं इनका भोग, मां होगीं अति प्रसन्न

Diwali 2022 Laxmi Puja Prasad: हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी के विचरण पर निकलती है। इसलिए मां को खुश करने के लिए मां का पसंदीदा भोग लगाया जाता है। साथ ही मां को पसंदीदा पुष्प अर्पित करना चाहिए, साज-श्रंगार का सामान अर्पित करना चाहिए और भी पूजा साम्रगी का इस्तेमाल करते हुए खूब धूमधाम से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-20 03:12 GMT

Diwali Mein Maa Lakshmi Ko Bhog: दिवाली पर पांच दिन के त्योहार की शुरूआत धनतेरस से ही हो जाती है। धनतेरस के दिन से घर में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना खूब धूम-धाम से होने लगती है। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा का दिवाली में विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान और मंत्रोच्‍चार से करनी चाहिए। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए उनका पसंदीदा भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से मां अपने भक्तों से हमेशा खुश रहती हैं और घर-परिवार पर हमेशा सुख-समृद्धि और मां की विशेष कृपा बनी रहती है।

हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी के विचरण पर निकलती है। इसलिए मां को खुश करने के लिए मां का पसंदीदा भोग लगाया जाता है। साथ ही मां को पसंदीदा पुष्प अर्पित करना चाहिए, साज-श्रंगार का सामान अर्पित करना चाहिए और भी पूजा साम्रगी का इस्तेमाल करते हुए खूब धूमधाम से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। 

ऐसे में आज आपको बताते हैं मां लक्ष्मी के पसंदीदा भोग के बारे में। जिनके बारे में शास्त्रों में भी वर्णन है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को इन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

दिवाली पर मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लगाएं इन चीजों का भोग
(Maa Lakshmi Favorite Bhog) 

बताशे

मां लक्ष्मी का भोग (फोटो- सोशल मीडिया)

हिंदू धर्म में बताशों को भोग के रूप में बहुत शुभ बताया गया है। क्योंकि धार्मिक शास्त्रों में बताशे का संबंध चंद्रमा से होता है। चंद्रमा को मां लक्ष्मी का भाई माना गया है। इसलिए मां लक्ष्मी को बताशे का भोग काफी प्रिय है। ऐसे में दिवाली पर मां लक्ष्मी को बताशे का भोग जरूर लगाना चाहिए।  

नारियल

नारियल को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी को नारियल बहुत पसंद है। इसलिए नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। ऐसे में दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को नारियल से बने लड्डू, पकवान, कच्चा नारियल और जलभरा नारियल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।

शरीफा

दिवाली के दिन पूजा के लिए भले ही हर तरह के फल ले लिए हो आपने, लेकिन उसके बाद भी शरीफा लेना न भूलिएगा। क्योंकि मां लक्ष्मी को शरीफा बहुत पसंद है।

शरीफा के अलावा दिवाली पूजा में अमरख और इमली चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।

ईख (गन्ना)

दिवाली के दिन गन्ने को पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खूब प्रसन्न होती हैं। धार्मिक ग्रन्थों के मुताबिक, महालक्ष्मी का एक रूप गजलक्ष्मी भी हैं और मां लक्ष्मी के प्रिय एरावत हाथी को गन्ना बहुत पसंद है। इसलिए गन्ने का भोग जरूर लगाना चाहिए।

सिंघाड़ा

सिंघाड़ा मां लक्ष्मी के को बेहद प्रिय है। इसलिए दिवाली में मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा का भोग जरूर लगाएं।

मखाना

मां लक्ष्मी का भोग (फोटो- सोशल मीडिया)

मखाना हिंदू धर्म में बहुत ही शुद्ध और पवित्र माना गया है। मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल बहुत प्रिय होता है। इसलिए मां को मखाना का भोग जरूर लगाना चाहिए।

अनार

दिवाली पर मां लक्ष्‍मी को अनार चढ़ाना चाहिए। मां लक्ष्मी को फलों में अनार अति प्रिय है। इसलिए अनार का भोग लगाना चाहिए।

पान

मां लक्ष्मी का भोग (फोटो- सोशल मीडिया)

सुख-समृद्धि धन-धान्य की देवी मां लक्ष्मी को पान बेहद प्रिय है। इसलिए मां लक्ष्मी को दिवाली के दिन पूजा संपन्न होने के बाद पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं।

खीर

दिवाली की पूजा मां लक्ष्मी को खीर का भोग जरूर लगाएं। चावल की खीर मां को अति प्रिय है। खीर में आप मेवों को और केसर को डाल सकते हैं। मां को केसर भात अति ज्यादा प्रिय है।

पीले रंग के मिष्ठान

मां लक्ष्मी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। पीले रंग के साथ आप मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।



Tags:    

Similar News