Guru Randhawa GF List: नोरा से लेकर शहनाज गिल तक, गुरु रंधावा के इन हसीनाओं के साथ जुड़े नाम, देखें गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट
Guru Randhawa GF List: गुरु रंधावा का नाम इंडस्ट्री की तमाम खूबसूरत हसीनाओं के साथ जुड़ा चुका है। यहां देखें उनके लव अफेयर की लिस्ट।;
Guru Randhawa Love Affairs (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Singer Guru Randhawa Love Affairs: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और रैपर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपने टैलेंट से वह देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गुरु रंधावा के दिल पर कौन राज करता है। वैसे तो गुरु अपनी निजी जिंदगी को थोड़ा रैप करके ही रखना पसंद करते हैं, लेकिन उनका कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ चुका है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उनके लव अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं।
गुरु रंधावा लव अफेयर (Guru Randhawa Love Affairs Girlfriend List)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
1- शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)
पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली एक्ट्रेस व सिंगर शहनाज गिल, उन हसीनाओं में शामिल हैं, जिनका नाम गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ जोड़ा गया। दोनों साथ में म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुके हैं। उनकी कमेस्ट्री और फ्रेंडशिप देखकर फैंस को यही लगने लगा कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकारा नहीं और एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया है।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
2- नोरा फतेही (Nora Fatehi)
इसके अलावा खबरों की मानें तो गुरु रंधावा डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही को भी डेट कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'नाच मेरी रानी' गाने में एक साथ नजर आ चुके दोनों कलाकार का नाम एक दूसरे के साथ जुड़ चुका है। दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी की गई। हालांकि इस रिलेशनशिप की खबरों को न तो गुरु और नोरा ने कन्फर्म किया है।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
3- उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)
इस लिस्ट में अगला नंबर है उर्वशी रौतेला का। जी हां, डाकू महाराज फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा की भी रिलेशनशिप की चर्चा रह चुकी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आईं। हालांकि बाद में पता चला कि दोनों की ये तस्वीर एक म्यूजिक एल्बम से रिलेटेड है।