Diwali Ki Rangoli Designs: धनतेरस से लेकर भाई दूज तक, देखें इन फेस्टिवल्स के लिए खूबसूरत रंगोली डिजाइंस

Diwali Ki Rangoli Designs: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इसके अलावा रंगोली बनाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-23 18:31 IST

Rangoli Designs (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Diwali Ki Rangoli Designs: हिंदू धर्म में त्योहारों के मौके पर रंगोली (Rangoli) बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लोग हर पर्व पर अपने घर के आंगन और पूजा घर को खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स (Beautiful Rangoli Designs) से सजाते हैं। इस समय भारत में फेस्टिव सीजन (Festive Season) जारी है। बस कुछ ही दिन में धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावती, भाई दूज जैसे त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में हम आपके लिए सुंदर और आसान रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, जो आप इन त्योहारों पर बना सकते हैं। आइए देखते हैं तस्वीरों में सिंपल और ट्रेंडी रंगोली डिजाइन्स (Trendy Rangoli Designs)।

धनतेरस के लिए रंगोली (Dhanteras Ke Liye Rangoli Designs)

हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह फेस्टिवल 29 अक्टूबर 2024 को है। इस मौके पर आप अपने घर के आंगन में खूबसूरत रंगोली बनाकर माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सोने से भरे कलश, कमल के फूल और दीयों को दर्शाती यह खूबसूरत रंगोली की डिजाइन है, जिसे आप धनतेरस पर बना सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा आप अपने घर के एंट्रेंस पर ये डिजाइन भी बना सकते हैं, जो सिंपल होने के साथ ही बेहद खूबसूरत है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मोर की डिजाइन वाली रंगोली डिजाइंस दिवाली और धनतेरस के मौके पर खूब पसंद की जाती हैं। मोर से सभी डिजाइन्स खूबसूरत दिखने लगती हैं।

छोटी दिवाली के लिए रंगोली की खूबसूरत डिजाइन्स (Choti Diwali Ke Liye Easy Rangoli Designs Photos)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली का त्योहार मनाते हैं। इसे नरक चतुर्दशी (Naraka Chaturdashi) के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 30 अक्टूबर 2024, बुधवार को यह पर्व सेलिब्रेट किया जाएगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

छोटी दिवाली के मौके पर स्वास्तिक और कलश के डिजाइन वाली रंगोली बनाना शुभ रहेगा। घर के मुख्य द्वार और पूजा घर में ऐसी डिजाइन्स देखने में खूबसूरत भी लगेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस डिजाइन की खासियत ये है कि आप इसे स्पेस के मुताबिक, छोटा या बड़ा आकार दे सकते हैं। कमल के डिजाइन वाली रंगोली आपके घर को और भी सुंदर दिखाने का काम करेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

छोटी दिवाली पर आप पद चिन्ह वाली रंगोली डिजाइन से घर की खूबसूरत बढ़ा सकते हैं। इस कलरफुल रंगोली की शोभा आप दीए या कैंडल से बढ़ा सकते हैं।

दिवाली के लिए रंगोली (Diwali Rangoli Designs 2024 Easy And Beautiful)

हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। आइए देखते हैं इसके लिए बेहतरीन रंगोली की डिजाइन्स।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दिवाली वाले दिन आप अपने घर के आंगन या पूजा घर में इस रंगोली डिजाइन को बनाकर वाहवाही लूट सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मोर वाली ये डिजाइन भी आपके घर की शोभा बढ़ाएगी और हर किसी की नजर आपकी इस रंगोली पर टिक जाएगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दिवाली के मौके पर फूलों से रंगोली बनाना किसे नहीं पसंद होता। फूलों से रंगोली बनाने पर पूरे घर में कलर्स नहीं फैलते और एक अच्छी सी सुगंध बनी रहती है। 

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भाई दूज के लिए रंगोली डिजाइन्स फोटोज (Bhai Dooj Rangoli Simple Images)

भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और बदले में भाई उन्हें उपहार देते हैं। इस साल ये त्योहार 3 नवंबर 2024, दिन रविवार को मनाया जाएगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अब भाई दूज है तो भाई बहन वाली रंगोली तो बनानी बनती है। आप इस तरह की इमेज वाली रंगोली भाई दूज के मौके पर बना सकते हैं। 

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा भाई दूज के मौके पर ये सिंपल और ब्यूटीफुल रंगोली भी आप बना सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भाई दूज के विश के साथ ये रंगोली डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ये एक बेहद सिंपल रंगोली डिजाइन है। खास बात ये है कि इसे आप थोड़े ही टाइम में भी बना सकते हैं।

Tags:    

Similar News