बारिश के साथ त्योहारों का भी सीजन चल रहा है, ऐसे में घर की करें देखभाल , ताकि न हो बीमार

बारिश के मौसम में चारों ओर नमी फैल जाती है। जिससे आसपास का वातावरण काफी प्रभावित होता है। इस मौसम में कीटाणु के फैलने से बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। लोग बार-बार बीमार पड़ने लगते है। इस मौसम में घर की विशेष देखभाल की जरूरत है। जिसमें साफ सफाई बहुत जरूरी है। अगर बीमारी से बचना है तो....

Update: 2019-08-24 10:58 GMT

जयपुर: बारिश के मौसम में चारों ओर नमी फैल जाती है। जिससे आसपास का वातावरण काफी प्रभावित होता है। इस मौसम में कीटाणु के फैलने से बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। लोग बार-बार बीमार पड़ने लगते है। इस मौसम में घर की विशेष देखभाल की जरूरत है। जिसमें साफ सफाई बहुत जरूरी है। अगर बीमारी से बचना है तो....

घर की साफ सफाई के दौरान किचन को साफ सुथरा रखना एक अच्छी आदत है और इसे हमेशा मौसम के अनुकूल रखना चाहिए। यदि इसे साफ नहीं रखते हैं तो शरीर में अधिकांश बीमारी यहीं से प्रवेश करती है। इन टिप्स को अपनाकर अपने घर को मानसून में बैक्टिरिया मुक्त रख सकते है।

जिस स्थान पर सोते हैं वह स्थान भी साफ सुधरा रखें। लोग बेडरूम में जाते है अपने कपड़ो को यहां वहां फेककर गंदा कर देते है। जिससे मानसून के समय बैक्टीरिया भी तेजी से वहां फैलने लगते है। इसलिये सबसे पहले जरूरी है बेडरूम को साफ रखें।

यहां जरूर जाएं दर्शन के लिए कान्हा के दरबार, इस दिन आते हैं आधी रात को भगवान

नियमित रूप बेडशीट को साफ करें। यह जरूरी है कि कम से कम सप्ताह में एक बार बेड शीट तकिया कवर को साफ करें। कमरे को रोज अच्छी तरह से साफ रखें। 10 दिनों के बाद अपनी बेडशीट और पिलो के कवर को बदलें इससे त्वचा स्वस्थ रहती है। जो लोग नियमित रूप से अपनी चादर नहीं बदलते हैं, उनकी त्वचा पर दाग धब्बे बनना शुरू हो जाते हैं। क्योंकि तकिये में सिर रखने से तेल या सीरम लग जाता है जो त्वचा के साथ बालों को भी नुकसान पहुचाने का काम करता है।

मॉनसून के दौरान कपड़ों को बाथरूम में ज्यादा देर तक ना रखें। बाथटब, बाल्टी, तौलिया और बाथरूम के अन्य उपयोगी सामान को साफ और सूखा रखें।

इससे भी स्वस्थ पर असर पड़ता है। घर का लिविंग रूम को ज्यादा देखभाल करें, ये एक ऐसी जगह है जहां पर अपने मेहमानों के साथ समय बिताते हैं और अपना खाली समय उसी जगह बिताते हैं।

लड़कियों की तरह लड़के भी करेंगे ये सब काम तो उनको हो जाएगा खुद से ही प्यार

घर में खेलने वाले बच्चे हैं, तो इसे साफ रखना काफी जरूरी होता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिसे रोज साफ करना मुश्किल हो जाता है। जैसे पर्दे, सोफे, सोफे कवर और अन्य सभी सामान। इन्हे आप नियमित रूप से डस्टिंग करें। इस जगह को हमेशा दूसरी चीजों से अलग रखें क्योंकि रूम के आसपास बहुत सारी चीजें हैं। जिसे आप आसानी से रोज साफ नही कर सकते है।

कुशन के नीचे की चीजों को धोना ना भूलें। क्योंकि मानसून की नमी से धूल उस पर जम जाती है और इसके कारण कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे साफ सुथरा रखें।

Tags:    

Similar News