Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: बप्पा के स्वागत में इस तरह सजायें घर, रौनक से चमक उठेगा हर कोना

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: लोग इस त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं साथ ही सुंदर गणपति की सजावट की जाती है। इसमें शानदार पंडालों से लेकर सुंदर गणपति फूलों की सजावट तक, गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में काफी धूम- धाम से मनाया जाता है।

Written By :  Preeti Mishra
Update:2022-08-24 19:19 IST

Ganesh Chaturthi (Image credit: social media)

Click the Play button to listen to article

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी बुधवार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में बप्पा के भक्त उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गणेश चतुर्थी के दिन माता पार्वती के पुत्र भगवान् गणेश जी का जन्म हुआ था। देशभर में गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की खास पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन विधिपूर्वक गणपति की मूर्ति की स्थापना की जाती है। बप्पा के भक्त पंडाल और घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा -अर्चना करते हैं। बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन से ही पूरे 10 दिन के उत्सव की शुरुआत हो जाती है।

10 वें दिन विधिपूर्वक गणपति विसर्जन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी को अपने घर पर गणपति स्थापना करने की योजना बना रहे हैं तो बप्पा के आगमन से पहले कुछ खास तैयारियां जरूर कर लें। जिसमें गणपति प्रतिमा की स्थापना के लिए घर के मंदिर को खास तरीके से सजाना महत्वपूर्ण है । इसके साथ ही गणपति उत्सव के लिए मंदिर की सजावट के साथ ही गणेश जी की प्रतिमा को भी अच्छे से संवारें।

हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी धूम-धाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है जो 10 दिनों तक चलने वाले गणपति महोत्सव की शुरुआत का प्रतीक है, इसे 'विनायक चतुर्थी' के नाम से भी जाना जाता है। लोग इस त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं साथ ही सुंदर गणपति की सजावट की जाती है। इसमें शानदार पंडालों से लेकर सुंदर गणपति फूलों की सजावट तक, गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में काफी धूम- धाम से मनाया जाता है। वहीं घर परभी लोग गणेश चतुर्थी की सजावट को भी लोग बेहतरीन तरीकों से करने की कोशिश करते हैं।

तो चलिए जानते हैं गणेश उत्सव के लिए घर पर गणेश जी के मंदिर और घर को सजाने के कुछ खास टिप्स:

ईको फ्रेंडली गणपति डेकोरेशन

गणपति डेकोरेशन के बेहतरीन आइडियाज की लिस्ट में इको-फ्रेंडली सबसे प्रमुख है। आज के माहौल में यह एक ये जरूरत भी बन गई है। गणपति पर फूलों की सजावट सबसे अच्छा और सबसे पसंदीदा सजावट विकल्प है। फूलों की थीम गणपति की सजावट को एक अलग ही खूबसूरत रूप देकर इसे सुंदर बना सकती है। आप कागज के पंखे भी गणेश चतुर्थी के डेकोरेशन के लिए बना सकते है। जिसे बनाना बेहद आसान है, और आप अपनी इच्छानुसार विभिन्न रंगों और आकारों के साथ इसे बना सकते हैं। इन्हें और भी ज्यादा आकर्षक दिखाने के लिए, आप इसमें शीशे चिपका सकते हैं या कागज के पंखों पर चमकीले रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

रंगीन पेपर के साथ करें गणेश चतुर्थी की सजावट

पुराने जमाने से चले आ रहे रंगीन कागजों के साथ सजावट की चीजें बनाना कभी भी ओल्ड फैशन नहीं हो सकता है। आप चाहे तो फूलों, कागज के पंखे, माला, दीवार के हैंगिंग आदि जैसे सजावटी सामान बनाने के लिए अलग-अलग रंगों में फ्लोरोसेंट पेपर या ग्लिटर शीट का भी चुनाव कर सकते हैं। इसके साथ आप गणेश की मूर्ति के दोनों ओर कागज के फूल रख सकते हैं। इतना ही नहीं आप खुद से तितलियों और छतरियों जैसे कुछ डिजाइन भी बना सकते हैं।

गुब्बारों के साथ भी सुंदर हो सकती है गणपति सजावट

रंग -बिरंगे गुब्बारें सभी के मन को लुभाते हैं। आप इस बार गुब्बारों का इस्तेमाल करके गणपति की सजावट कर सकते है। बता दें कि घर पर सजावट के लिए, गुब्बारा थीम को भी चुना जा सकता है। इसके लिए आप कई गुब्बारों को मिवला कर एक फूल बना सकते हैं या अपनी पूरी दीवार को गुब्बारों से भी ढक सकते हैं।

सिंपल डेकोरेशन

अगर आपके पास हैवी डेकोरेशन करने का पर्याप्त समय नहीं है या आप बहुत ज्यादा क्रिएटिव नहीं हैं, तो बिलकुल भी चिंता न करें। सिंपल गणपति सजावट के लिए आप अलग-अलग आकार में छोटे-छोटे तैयार मंडप या गणपति पंडाल भी खरीद सकते हैं। बाजार में मिलने वाले ये तैयार गणपति मंडप आमतौर पर थर्माकोल शीट और फूलों से बने होते हैं। आप चाहे तो मूर्ति पर विशेष आकर्षण देने के लिए आप कुछ और सामान जैसे स्ट्रिंग लाइट, स्पॉटलाइट और फैंसी लालटेन भी जोड़ सकते हैं।

लाइट और दीपों से सजावट

अगर आप गणेश चतुर्थी पर घर के मंदिर में गणपति जी की स्थापना कर रहे हैं तो चारों तरफ बिजली वाली लाइट्स और दीपों से भी अपने मंदिर को सजा सकते हैं। ऐसा करने से पूरा मंदिर रोशनी से जगमगाने के साथ बेहद खूबसूरत दिखेगा।

Tags:    

Similar News