Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर पति के लिए आज महिलाएं रखेंगी व्रत, भेजिए सभी सुहागिनों को सन्देश

Hartalika Teej 2024 Wishes Message: आज हरतालिका तीज का पावन त्यौहार है इसी दिन देवी पार्वती ने भगवान् शिव को पति रूप में पाने का वरदान प्राप्त किया था।

Update: 2024-09-05 23:30 GMT

Hartalika Teej 2024 (Image Credit-Social Media)

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिने और कुंवारी लड़कियां रखतीं हैं। विवाहित महिलाएं जहाँ इस व्रत को अपने पति के लिए रखतीं हैं वहीँ कुंवारी लड़कियां इसे अच्छा वर पाने के लिए रखतीं हैं। इस अवसर पर आप भी सभी व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन की शुभ कामना के साथ सन्देश भेज सकतीं हैं। आज हम आपके लिए कुछ ख़ास सन्देश भी लाये हैं।

हरतालिका तीज शुभकामना सन्देश (Hartalika Teej Wishes 2024)

हरियाली छाई है चारों ओर,

फूलों की खुशबू आ रही है और,

पेड़-पौधे हरे-भरे खड़े हैं,

पक्षी चहचहा रहे हैं।

हरितालिका तीज की शुभकामनाएं

आयो रे तीज आयो,

मन में उमंग और दिल में तरंग लायो !

हैप्पी हरितालिका तीज 2024 !

मेहंदी से सजे-रचे लाल-लाल हाथ

हरी-हरी खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास।

हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

शिव-पार्वती का प्रेम अमर है,

पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनाए,

हरितालिका तीज का त्योहार,

प्यार का प्रतीक है।

हरितालिका तीज की हार्दिक बधाई!

हरितालिका तीज की बधाई (Happy Haritalika Teej)

व्रत तीज का बहुत मधुर है प्यार का

श्रद्धा दिल से और सच्चे विश्वास का

पैरों में बिछिया हो और हो माथे पे बिंदिया

हर जनम में हमको मिले मन चाहा पिया!

!!हैप्पी तीज!!

कच्ची-पक्की नीम की निम्बोली,

सावन जल्दी आयो रे,

म्हारो दिल धड़क जाए,

सावन जल्दी आयो रे…

Happy Haritalika Teej 2024

झूम उठते हैं दिल सभी के,

इसके गीतों के तराने से,

जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क,

बस झूलने के बहाने से

हरितालिका तीज की बधाई

मदहोश कर देती है,

हरितालिका तीज की बहार,

गाता है ये दिल झूम कर,

जब झूलूं मैं सखियों के साथ.

Happy Haritalika Teej 2024

हरितालिका विश इन हिंदी (Haritalika Wish in Hindi)

सखियों के संग झूला झूलूं

मेहंदी का रंग निखार लूं

मां पावर्ती से इस तीज

मनचाहा वर मांग लूं

हरितालिका तीज की शुभकामनाएं

आपको मिले खुशियों की सौगात

इस हरितालिका तीज जम के बरसे

आप पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश का आशीर्वाद|

हैप्पी हरितालिका तीज

माँ पार्वती आप पर और आपके परिवार

अपनी कृपा हमेशा बनके रखे

इस हरितालिका तीज आप की सभी मनोकामनाऐं पूर्ण हों।

तीज की शुभकामनायें।

बारिश की बूंदें इस सावन में

फैलाए चारों ओर हरियाली

ये हरियाली का त्यौहार ले जाए

आपकी सब परेशानी

हरितालिका तीज की शुभकामनाएं

मेरा मन झूम-झूम नाचे,

गाये तीज के हरियाले गीत,

आज पिया संग झूलेंगे,

संग में मनाएंगे हरियाली तीज

हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

मां पार्वती आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं,

इस तीज आपको अपना मनचाहा वर मिल जाए,

हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार

आप सभी को मुबारक हो हरितालिका तीज का त्योहार

हरितालिका तीज का त्‍योहार है,

गुझियों की बहार है,

पेड़ों पर पड़े हैं झूले,

दिलो में सबके प्यार है!

हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।

शिव जी की कृपा होगी

मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,

जब मनाएंगे मिलकर सब हरितालिका तीज का त्यौहार।

हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

देवी पार्वती और भगवान शिव आपके जीवन को प्रेम, शांति, समृद्धि, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य और धन से भर दें।

हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

पेड़ों पर झूले, सावन की फुहार,

मुबारक हो आपको तीज का त्यौहार।

Happy Hartalika Teej

आयो रे तीज आयो,

मन में उमंग और दिल में तरंग लायो।

हैप्पी हरितालिका तीज 2024

Tags:    

Similar News