Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर गलती से भी न करें ये काम, दुर्भाग्यपूर्ण होता है ये

Hartalika Teej 2024 Update: हरतालिका तीज पर महिलाओं को किन बातों का ध्यान देना चाहिए और क्या चीज़ें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-05 02:00 GMT
Hartalika Teej 2024 (Image Credit-Social Media)

Hartalika Teej 2024 Update: हिन्दू धर्म में हरतालिका तीज का काफी महत्त्व है। इस दिन सुहागिनें अपने पति के लिए व्रत रखतीं हैं और उनकी लम्बी उम्र की कामना भी करतीं हैं। वहीँ पंचांग के अनुसार हर साल हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहर 6 सितम्बर को मनाया जायेगा। इस ख़ास दिन पर शिव-शक्ति की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखतीं हैं जिससे उनका सौभाग्य अखंड रहे।

ऐसी भी मान्यता है कि हरतालिका तीज पर व्रत करने से जीवन की सभी परेशानिया भी दूर होने लगतीं हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन भी बेहद सुखी रहता है। हरतालिका तीज का व्रत करने से महादेव और देवी पार्वती का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहता है। वहीँ शास्त्रों में इस दिन के कुछ नियम बताये गए हैं जिनका पालन करने से आपका व्रत पूर्ण माना जाता है। आइये जानते हैं कि इस दिन आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी लड़कियां भी रख सकतीं हैं। इस दिन सुहागिनें पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखतीं हैं। साथ ही इस दिन भगवान् शिव और देवी पार्वती की ख़ास पूजा अर्चना की जाती है। इस व्रत को अन्य किसी भी व्रत से कठिन माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे महिलाएं 36 घंटे बिना कुछ खाये या पिए रखतीं हैं। हरतालिका तीज का निर्जला व्रत करने के दौरान कई तरह के नियमों का पालन भी किया जाता है। तभी ये व्रत और पूजा पूर्ण मानी जाती है। वहीँ एक छोटी सी भूल भी इस व्रत को खंडित कर सकती है आइये जानते हैं क्या है वो महत्वपूर्ण नियम।

  • इस दिन व्रत के दौरान महिलाओं को क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोध करने से उनका ये व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है।
  • हरतालिका तीज का व्रत रखने का अगर आपने संकल्प लिया है तो गलती से भी इस व्रत को आपको तोड़ना नहीं चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से विवाहित महिलाओं को कई दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं।
  • हरतालिका तीज के दिन महिलाओ को अपने मन में गलती से भी कोई गलत विचार नहीं लाने चाहिए जिसका अर्थ है कि उन्हें किसी के लिए कोई गलत भावना नहीं लानी चाहिए। साथ ही किसी को बुरा भला भी नहीं बोलना चाहिए।
  • ऐसी भी मान्यता है कि व्रत करने वाली महिला को रात में सोना नहीं चाहिए। ऐसे में पूरी रात जागरण करना और भगवान् शिव की कथा सुननी चाहिए। साथ ही उनके स्रोत का पाठ भी करना चाहिए।
  • हरतालिका तीज का व्रत बेहद कठिन भी होता है। वहीँ ये व्रत निर्जला होता है ऐसे में अगर आपने भूल से इस दिन पानी पी लिया तो ये व्रत खंडित हो सकता है।
  • इस दिन काले रंग के कपड़े बिलकुल भी नहीं पहनने चाहिए। साथ ही चूड़ियां भी काली नहीं होनी चाहिए।
  • व्रत रखने वाली महिला को इस दिन बड़े बुज़ुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। बल्कि इस दिन उन्हें घर के बड़े बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत को पूर्ण करने का संकल्प करना चाहिए।
  • ऐसा भी कहा जाता है कि अगर कोई महिला इस व्रत को शुरू कर देती है तो उसे जीवन भर इस व्रत को रखना अनिवार्य होता है। वहीँ अगर वो महिला बीमार है तो इसे कोई दूसरी महिला या उसका पति भी रख सकते हैं।
Tags:    

Similar News