Health Tips : लू से रहें बचकर, अपने जीवनशैली में ये बदलाव लाकर

Health Tips: सर्दी का मौसम खत्म होते ही अब लू वाले गर्मी का दिन आने वाला है। ऐसे में कुछ खास टिप्स को अपने जीवन शैली में जोड़ कर आप लू या हीट स्ट्रोक से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

Written By :  Preeti Mishra
Published By :  Bishwajeet Kumar
Update:2022-03-10 15:51 IST

लू से बचने के उपाय (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Health Tips : गर्मियों का मौसम अब शुरू हो गया है। और शुरू हो गयी है इससे जुडी तमाम परिशानियाँ और बीमारियां की चिंता। धीरे-धीरे गर्मियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसमें लू लगना बेहद सामान्य परेशानी है। मगर इसका ठीक से उपचार ना हो तो इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं।

इसलिए जरुरी यह है की आप शुरू से ही ऐहतिहात बरतें। ताकि लू लगने की समस्या से ही दूर रहें। तेज़ धुप में घर से बाहर निकलना बेहद जरुरी हो तभी निकलें। अन्यथा लू लग सकती है।

गर्मियों में हीट स्ट्रोक या लू लगना

फूड पॉइजनिंग, स्किन पर चकत्ते या घमौरी होना, टायफाइड, मीजल्स और चिकनपॉक्स, डिहाईड्रेशन और पीलिया जैसी बीमारियां लोगों को ज्यादा परेशान करतीं हैं। इसलिए जरुरी हो जाता है की हम अपने खान-पान और जीवनशैली को मौसम के अनुकूल बनायें और बिमारियों को अपने से दूर रखने की यथा संभव कोशिश करें।

लू लगने के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं। जैसे- बेहोशी आना, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, उलटी आना, चक्कर आना, दस्त, सिरदर्द, शरीर टूटना, बार-बार मुंह सूखना और हाथ-पैरों में कमजोरी आना या निढाल होना लू लगने के सामान्य लक्षण हैं। कभी-कभी लू लगने पर पसीना आना बंद हो सकता है या काफी पसीना भी आ सकता है।

लू से बचने के लिए कुछ देशी घरेलु उपाय हैं जिनको अपनाकर लू लगने की परेशानियों से बचा जा सकता है। तो आइए हम आपको कुछ ऐसे ही असरदार घरेलु नुस्खों के बारे में बताते हैं जिन्हें अपना कर लू लगने की परेशनी को टाला जा सकता है।

अपनाएं ये खास नुस्खे

- तेज धुप में बाहर निकलने से बचें। अगर मजबूरी वश निकलना हो तो पहले ढेर सर पानी पी लें। जिससे आपका शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट(hydrate ) रहे।

- तेज धुप में निकलते वक़्त अपने सिर और चेहरे को अवश्य ढक लें।

- चने के सत्तू का सेवन लू से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप इसका शरबत बना कर भी पी सकते हैं।

- कच्चे आम का पन्ना या शरबत पीना भी लू से बचने में हेल्प करता है।

- पुदीने का सेवन पेट की गर्मी को ठंडा करने के साथ -साथ लू से बचाव भी करता है।

- नींबू पानी या फिर शिकंजी भी लू का तोड़ है।

- खस -खस के शरबत की तासीर ठंडी होने के कारण यह लू लगने से बचता है।

- अचानक से ठंडी जगह से गर्म में जाने से बचना चाहिए। एसी कमरे से निकलकर एकदम से धुप में ना जाएँ।

- इन दिनों दही का सेवन बेहद लाभप्रद होता है। दही आप छाछ , मठा , या कढ़ी किसी भी रूप में ले सकते हैं।

- तरबूज़ ,खरबूज़ ,खीरा, मौसमी, संतरा और मूली पानी से भरे हुए इन खाद्य सामग्रियों का सेवन भरपूर मात्रा में करें।

याद रखें शरीर में पानी की कमी की वजह से ही लू लगने का अधिक डर रहता है, इसलिए कोशिश करनी चाहिए की शरीर में अधिक से अधिक पानी रहे या हम पूरी तरह से hydrate रहें। अगर किसी वजह से लू लग भी जाये तो इन घरेलु उपायों को अपनाकर स्वस्थ हो सकते हैं।

- कच्चे आम को आग में पका लें या प्रेशर कुकर में उबाल लें। अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। फिर उसके गूदे को मरीज़ के तलवों, हथेली , सहित पूरा पेट और पीठ पर मलकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद नहा लें।

- कच्चे आम और पुदीने का पन्ना पीना इसमें बेहद जल्दी असर दिखता है।

- ज्यादा से ज्यादा पानी पिलायें। फ्रिज का पानी बिलकुल ना दें।

- बुखार होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

- तेज बुखार होने पर रोगी को ठंडी और खुली हवा में आराम करायें। कई बार डॉक्टर मरीज़ को एसी कमरे में ही रहने की सलाह देते हैं।

Tags:    

Similar News