अभी ले लो भईया! प्याज के बाद अब इस सब्जी के चढ़ने वालें हैं भाव

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। दुर्गा पूजा और दशहरे के बाद अब दीपावली और छठ पूजा की तैयारी काफी जोरों से शुरू हो गई है। अब फेस्टिवल हो तो घर में बढ़िया-बढ़िया पकवान भी बनते हैं।

Update: 2023-07-28 11:58 GMT
प्याज और टमाटर के दाम पर लाल हुए CM, कीमतें काबू में रखेंगे DM

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। दुर्गा पूजा और दशहरे के बाद अब दीपावली और छठ पूजा की तैयारी काफी जोरों से शुरू हो गई है। अब फेस्टिवल हो तो घर में बढ़िया-बढ़िया पकवान भी बनते हैं। लेकिन मंहगाई ने तो आसमान छू रखा है। सबसे ज्यादा तो सब्जियों के रेट बढ़े हुए हैं। कुछ समय से जहां प्याज के दाम बढ़े हुए थे अब वहीं टमाटर के दाम काफी बढ़ गए हैं।

ये भी देखें:Oppo ने लॉन्च किया 64MP कैमरे वाला दमदार स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

टमाटर का खुदरा दाम 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। देश की राजधानी दिल्ली की कई लोकल बाजारों में टमाटर 80 के पार बिक रहा है। प्याज के दामों के बाद अब टमाटर के दामों ने मुश्किल में दाल रखा हैं।

दिल्ली में अलग-अलग हैं टमाटर के रेट

दिल्ली की आजादपुर मंडी के थोक विक्रेता ने टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों की वजह बताई। उन्होंने बताया कि दक्षिण के कर्नाटक और तेलांगाना जैसे राज्यों में बारिश की वजह से टमाटर की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

इसीलिए टमाटरों के दामों में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वैसे उन्होंने यह नहीं बताया कि कब तक टमाटर के दाम गिरेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार टमाटर के सरकारी दामों की बात करें तो दिल्ली में 1 अक्तूबर को टमाटर की कीमत 45 रुपए किलो थी, जो बढ़कर 54 रुपए प्रति किलो हो गई है।

दिल्ली के मदर डेयरी के सफल आउटलेट्स पर टमाटर की कीमत 58 रुपए प्रति किलो है जबकि दूसरी जगहों पर यह 60 से 80 रूपए प्रति मिल रहा है।

ये भी देखें:IFS ऑफिसर ने खोज निकाला सिंगल यूज़ प्लास्टिक का विकल्प

देश की दिल्ली और अन्य महानगरों में भी टमाटर के दाम बढ़े हैं। टमाटर कोलकाता में 60 रुपए प्रति किलो, मुंबई में 54 रुपए प्रति किलो और चेन्नई में 40 रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा है।

Tags:    

Similar News