Holi 2023 Recipe: ससुराल में पहली होली? तो इस टेस्टी डिश को जरूर बनाएं मिलेगी भरपूर तारीफ

Holi 2023 Recipe: अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और ससुराल में आपकी पहली होली (Holi 2023 Recipe) है तो आप अपने रिश्ते में और मिठास लाने के लिए नागोरी हलवा पूरी की रेसिपी जरूर बांधें। आज हम आपको इसे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-02-24 02:21 GMT

Holi 2023 Recipe (Image credit: social media)

Holi 2023 Recipe: इस बार होली का त्योहार 8 मार्च 2023 को है। रंगों के इस त्योहार में हर गिले-शिकवे को दूर कर प्यार से जिया जाता है। तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जिनमें खासतौर पर मीठा बनाया जाता है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और ससुराल में आपकी पहली होली (Holi 2023 Recipe) है तो आप अपने रिश्ते में और मिठास लाने के लिए नागोरी हलवा पूरी की रेसिपी जरूर बांधें। आज हम आपको इसे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं होली में बनने वाली एक टेस्टी रेसिपी के बारे में:

होली 2023 रेसिपी: नागोरी पुरी सामग्री

सूजी (1 कप)

मैदा (1 कप)

घी (4 बड़े चम्मच)

अजवाईन (1 छोटा चम्मच)

नमक स्वाद अनुसार

तलने के लिए तेल (आवश्यकतानुसार)

नागोरी हलवा सामग्री

सूजी (1 कप)

चीनी (1 कप)

घी (100 ग्राम)

इलायची (3)

पानी (3 कप)

कसा हुआ नारियल (100 ग्राम)

काजू, बादाम, पिस्ता आदि (150 ग्राम)

नागोरी पुरी हलवा रेसिपी

इस रेसिपी में आपको सबसे पहले पूरी के लिए आटा तैयार करना है। इसके लिए एक प्लेट में सूजी और मैदा छीलकर उसमें अजवाइन, नमक और थोड़ा सा घी डाल दें।

- इसके बाद सारी सामग्री को मिलाकर पूरी के लिए आटा गूंद लें।

- इसके बाद गूंथे हुए आटे को आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।

- अब एक कड़ाही में पूरियां बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल गर्म करें।

- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरियां बेलकर तल लें. इस तरह सारी पूरियां बनाकर रख लें।

इसके बाद हलवा बनाना शुरू करें। इसके लिए गैस पर एक पैन गरम करें। इसमें करीब दो चम्मच देसी घी डालें।

- अब सूजी डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

एक बर्तन में पानी और चीनी को गर्म करके चाशनी बना लें। इसके बाद एक पैन में करीब 50 ग्राम देसी घी गर्म करें। इसमें भुनी हुई सूजी डालें। इसके बाद इलायची पाउडर डालकर दो मिनट तक चलाएं।

- इस बीच सूची को चलते रहना होगा।

- इसके बाद जब पानी सूखने लगे तो इसमें कटे हुए मेवे (काजू, बादाम आदि) डाल दें।

- इसके बाद इसमें ऊपर से कटा हुआ नारियल डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।

इस तरह हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। आप हलवे को पूरी के साथ परोस सकते हैं।

Tags:    

Similar News