संपत्ति के मामले में Akhilesh Yadav से कम नहीं सौतेले भाई, जानें मुलायम सिंह यादव के बेटों की Net Worth

Mulayam Singh Yadav Son Net Worth: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के दोनों ही बेटे अपनी आलीशान जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आइए जानें इनकी कुल संपत्ति के बारे में।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-30 10:24 IST

Akhilesh Yadav-Prateek Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Akhilesh Yadav And Prateek Yadav Net Worth: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के चीफ और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी राजनीतिक जिंदगी के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। वह एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। सपा मुखिया के पास शानदार महलनुमा घर, लग्जरी कारें और करोड़ों की संपत्ति है। वहीं, उनके छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) भी इस मामले में कुछ कम नहीं हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे के पास भी करोड़ों की नेटवर्थ है। आइए जानते हैं सपा संस्थापक के दोनों बेटों की कुल संपत्ति (Mulayam Singh Yadav Son Net Worth 2024) के बारे में।

अखिलेश यादव की कुल संपत्ति (Akhilesh Yadav Total Net Worth In Rupees)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सबसे पहले बात करते हैं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बड़े बेटे अखिलेश यादव की संपत्ति के बारे में। जिसका खुलासा चुनावी हलफनामे में हुआ था। चुनाव आयोग को दिए गए ब्योरे के मुताबिक, अखिलेश के पास 26 करोड़ रुपये से ज्यादा की टोटल नेटवर्थ है। इसमें से इनके पास 17 करोड़ 22 लाख रुपये की कुल अचल संपत्ति और 9 करोड़ 12 लाख रुपये की चल संपत्ति है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के पास 76 लाख रुपये का मोबाइल फोन है, जबकि कैश 25 लाख 61 हजार रुपये के आसपास है।

वहीं, अखिलेश यादव की पत्नी (Akhilesh Yadav Wife) और मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद (SP MP) डिंपल यादव (Dimple Yadav) के पास भी कम संपत्ति नहीं है। वह करीब 15 करोड़ रुपये से ज्यादा नेटवर्थ की मालकिन हैं। डिंपल के पास 10 करोड़ 44 लाख से अधिक की अचल संपत्ति और पांच करोड़ दस लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति है।

प्रतीक यादव की टोटल नेटवर्थ (Prateek Yadav Total Net Worth In Rupees)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक (Prateek Yadav) पॉलिटिक्स में एक्टिव नहीं हैं। वह राजनीति से दूर रहना ही पसंद करते हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी खुलासा किया था कि वह राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। हालांकि प्रतीक की लाइफस्टाइल अखिलेश से बिल्कुल भी कम नहीं है। वह रियल एस्टेट का काम करते हैं। इसके अलावा लखनऊ में उनका जिम भी चलता है। उनकी सालाना कमाई ही करोड़ों में है। उनकी पत्नी अपर्णा यादव के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, प्रतीक के पास लगभग 23 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। हालांकि अब संपत्ति में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। प्रतीक अपनी 5 करोड़ रुपये की लग्जरी लैम्बॉर्गिनी कार को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं।

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। वह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ जुड़ी हुई हैं। हाल ही में बीजेपी ने उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है। बात करें प्रतीक की पत्नी के नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं।

Tags:    

Similar News