Plants Brings Bad Luck: घर पर भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, घर में आर्थिक तंगी की बन सकते हैं ये वजह

Plants Brings Bad Luck: क्या आप जानते हैं कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हे अगर आप घर पर लगाते हैं तो ये आपकी कंगाली का भी कारण बन सकते हैं। आइये जानें कौन से हैं ये पौधे।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-17 10:37 GMT

Plants Brings Bad Luck (Image Credit-Social Media)

Plants Brings Bad Luck: अगर आप भी किसी तरह की आर्थिक तंगी को अपने जीवन में झेल रहे हैं तो आपको बता दें कि हो सकता है इसका कारण आपके घर में लगे कुछ पौधें हों सकते हैं। जिनपर आपका कभी ध्यान भी नहीं गया होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे कुछ पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको आर्थिक नुकसान पंहुचा सकते हैं और आपकी कंगाली की वजह भी बन सकते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इन पौधों पर।

घर पर भूलकर भी न लगाएं ये पौधे

वास्तुशास्त्र के अनुसार हम अपने घर में जाने अनजाने कुछ ऐसे पौधे लगाते हैं जिनका हमारी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है और ये बेहद नुकसान भी पंहुचा सकते हैं। अगर आपके घर भी इनमे से कोई पौधा लगा है तो आज ही इसे घर से निकाल दीजिये। आइये जानते हैं कौन से हैं ये पौधे।

कुछ पौधे या पेड़ ऐसे होते हैं जो वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के अनुसार आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं। साथ ही ये आपको कंगाल भी बना सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं इसके पीछे की वजह और कौन से हैं ये पेड़ व पौधे।

बबूल का पौधा

Plants Brings Bad Luck (Image Credit-Social Media)

बबूल के पौधे में भले ही कई उपचारात्मक गुण मौजूद हों लेकिन इसे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर ये पौधा घर के अंदर लगा होता है तो ये परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े की वजह बनता है। साथ ही इससे आर्थिक रूप से भी परिवार को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं।

आईवीज फूल का पौधा

Plants Brings Bad Luck (Image Credit-Social Media)


 फेंगशुई और वास्तुशास्त्र के अनुसार आपको कभी भी घर के अंदर आईवीज फूल का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसे घर के बाहर लगाना ही सही रहता है। कहते हैं कि घर पर अगर आप इस पौधे को लगते हैं तो ये घर की सभी सकारात्मक ऊर्जा समाप्त कर देता है और घर को आर्थिक रूप से क्षति पहुँचती है।

पोस्ता या खसखस का पौधा

Plants Brings Bad Luck (Image Credit-Social Media)


 कई लोगों का मनना है कि पोस्ता या खसखस का पौधा बुरी किस्मत और आर्थिक तंगी की वजह होता है। दरअसल ये पौधा जल्दी मुरझा जाता है जिसे दुर्भाग्य और नकारत्मक से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस पौधे को भी कभी अपने घर के अंदर न लगाएं।

कार्नेशन फ्लावर प्लांट

Plants Brings Bad Luck (Image Credit-Social Media)


 देखने में बेहद खूबसुरत कार्नेशन फ्लावर प्लांट को भी भूलकर आप अपने घर में न लगाएं। ये भले ही कई जगहों पर सजावट के काम आता है। लेकिन वहीँ फेंगशुई की माने तो ये फूल का पौधा सुंदरता को कम बल्कि नकारात्मकता को ज़्यादा फैलता है। क्योंकि ये घर की सकरत्मक्ता को सोख लेता है और नकारात्मकता को छोड़ देता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को भी बिगाड़ सकता है।

YEW प्लांट

Plants Brings Bad Luck (Image Credit-Social Media)


 ये पौधा मनुष्यों और जानवरों दोनों के लिए बेहद ज़हरीला होता है। इतना ही नहीं कुछ संस्कृतियों में तो इस पौधे को मृत्यु से जोड़कर भी देखा गया है। इसलिए फेंगशुई के अनुसार इस पौधे को भूलकर भी घर के अंदर न लगाएं।

इमली का पौधा

Plants Brings Bad Luck (Image Credit-Social Media)


 वास्तुशास्त्र और फेंगशुई दोनों के अनुसार आपको अपने घर में कभी भी इमली या मटर का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ये पौधे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा या बुरी शक्तियों को आकर्षित करते हैं। जिसका असर आपके घर के आर्थिक स्वस्थ पर भी पड़ता है।

उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में न लगाएं ऊँचे पेड़

Plants Brings Bad Luck (Image Credit-Social Media)


 घर के अंदर उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी ऐसे पेड़ न लगाएं जिनकी ऊंचाई आने वाले समय में ज़्यादा हो सकती है। क्योंकि ये पेड़ घर के अंदर प्रवेश करने वाली सकारातमक ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा ऐसे में सक्रिय हो जाती है।

Tags:    

Similar News