Baby Girls Names List: नवरात्रि में बिटिया का होना है नामकरण, रखें माता रानी के ये सुंदर नाम

Beti Ke Liye Maa Durga Ke Naam: अगर आप नवरात्रि में अपनी बेटी का नामकरण करने वाले हैं तो उसके लिए मां दुर्गा के इन नामों को चुन सकते हैं।;

Written By :  Shreya
Update:2025-03-28 08:00 IST

Baby Girls Names List (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Baby Girl Names Inspired By Maa Durga: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत होती है। ऐसे में इस साल 30 मार्च, रविवार से नवरात्रि शुरू हो रही है और 6 अप्रैल 2025 को इसका समापन होगा। यह हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसकी धूम पूरे देश भर में देखने को मिलती है। नवरात्रि के नौ दिन माता रानी के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्तगण इस मौके पर व्रत भी रखते हैं। कहते हैं ऐसा करने से माता रानी अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं और उन्हें लंबी आयु, सुख-समृद्धि, धन-धान्य प्रदान करती हैं।

नवरात्रि पर्व को किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। अगर आपके घर बिटिया रानी का जन्म हुआ है और आप नवरात्र के दौरान उसका नामकरण (Naamkaran) करना चाह रहे हैं तो हम आपके लिए आज माता रानी के कुछ सुंदर नामों की लिस्ट (Maa Durga Names List For Baby Girl) लेकर आए हैं, जिनसे आप अपनी बेटी के लिए भी एक प्यारा सा नाम चुन सकते हैं। आइए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर।

बेटियों के लिए माता रानी के सुंदर नाम (Goddess Durga Names for Baby Girls With Meanings)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

तौशानी- इस नाम का अर्थ है संतोषजनक, तुष्टिकरण और मनभावन चरित्र वाली।

दिविशा- दिविशा नाम का अर्थ “देवी दुर्गा” होता है।

आद्या- आद्या नाम का अर्थ है आरंभ या देवी दुर्गा होता है।

आर्या- आप अपनी बेटी का नाम आर्या भी रख सकते हैं। इस नाम का मतलब है, देवी दुर्गा, एक महान महिला, सम्मानित, परोपकारी, शुभ।

वाराही- इस नाम का अर्थ, एक ऐसा व्यक्ति जो वराह पर सवार है, हिंदू धर्म में सात या आठ देवी मां का एक समूह, होता है।

नित्या- नित्या नाम का मतलब अनंत समय के लिए, लगातार रहने वाला होता है। इसके अलावा यह मां दुर्गा का एक नाम भी है।

शैलवी- यह एक हिंदू लड़की नाम है, जिसका मतलब है- देवी पार्वती, पहाड़ों से उत्पन्न, शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक।

भव्या- इस हिंदू नाम का अर्थ- ग्रैंड, शानदार, बड़े, देवी पार्वती, देवी दुर्गा है।

ब्राह्मी- ब्राह्मी नाम का मतलब होता है पवित्र और ब्रह्मा की शक्‍ति।

ऐंद्री- इस नाम के कई अर्थ हैं, जैसे कि आँखों के प्रकाश, शक्तिशाली, देवी दुर्गा का दूसरा नाम।

वामिका- यह नाम मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी बेटी के लिए चुना है। इसका अर्थ देवी दुर्गा, देवी दुर्गा का एक विशेषण होता है।

शांभवी- शम्भवी नाम का मतलब देवी दुर्गा, शांति से पैदा हुआ होता है।

कौशिकी- इस हिंदू नाम का मतलब देवी दुर्गा, रेशम के साथ घिरा हुआ होता है।

इति- आप अपनी बेटी को इति नाम भी दे सकते हैं। इसका अर्थ है- एक नई शुरुआत।

शरण्या- मां दुर्गा का ये नाम भी आप अपनी लड़की को दे सकते हैं। शरण्या का अर्थ है वह जो शरण देती है।

Tags:    

Similar News