Aaj Ka Itihas 31 March 2025: आज ही के दिन बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई थी
Today History 31 March 2025: आज यानि 31 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।;
report : Shweta Srivastava
Update:2025-03-30 16:13 IST
Aaj Ka Itihas 31 March 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 31 March 2025: आज यानि 31 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1774 में भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला था वहीँ साल 1959 में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई थी साथ ही साल 1964 में बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली थी और साल 2005 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 31 March)
- 1774 - भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला था।
- 1867 - मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई थी।
- 1870 - अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया था।
- 1889 - फ्रांस में एफिल टावर को ऑफिशियली खोल दिया गया था।
- 1917 - अमेरिका ने डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा था।
- 1921 - रॉयल ऑस्ट्रेलिया एयरफोर्स की स्थापना हुई थी।
- 1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई थी।
- 1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली थी।
- 1966 - सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया था।
- 1979 -माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
- 1997 - नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया था।
- 2005 -संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी थी।
- 2007 - विश्व तैराकी चैंपियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह गोल्ड मेडल हासिल किए थे।