Aaj Ka Itihas 1 April 2025: आज के ही दिन स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की थी
Today History 1 April 2025: आज यानि 1 अप्रैल को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।;
Today History 1 April 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 1 April 2025: आज यानि 1 अप्रैल को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1839 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया गया था वहीँ साल 1912 में दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया था साथ ही साल 1976 में स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की थी और साल 2008 में मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई। अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया। दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 1 April)
- 1582- फ्रांस में फूल्स डे की शुरुआत हुई थी।
- 1839 -कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया गया था।
- 1878 - कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया था।
- 1891 -फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच दूरभाष संपर्क शुरू हुआ था।
- 1912 - दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया था।
- 1933 - पाकिस्तान कराची में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई थी।
- 1935 - भारतीय रिजर्व बैंक ने काम करना शुरू किया था।
- 1936 - ओडिशा को बिहार से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया था।
- 1937 - भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म हुआ था।
- 1969- भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ था।
- 1973 -भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओ’ अभियान चलाया गया था।
- 1976 - दूरदर्शन को रेडियो से अलग करके दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई थी।
- 1976 -स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की थी।
- 1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ था।
- 1997 -मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं थीं।
- 2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।
- 2004 - मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
- 2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
- 2006 - रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु। 2007 - नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।
- 2008 - मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई। अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया। दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।
- 2010 - राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।