Chitra Navratri Mantra: नवरात्रि में करें इन 9 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा

Chitra Navratri 2025: आज हम आपके लिए 9 ऐसे मंत्र लेकर आए हैं, जिनका जाप करने से मां शीघ्र प्रसन्न होंगी और आप पर अपना आशीर्वाद बरसाएंगी।;

Written By :  Shreya
Update:2025-03-30 10:24 IST

Chitra Navratri Mantra (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Chitra Navratri 2025 Mantra Jaap: सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों (मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री) की पूजा-अर्चना की जाती है। पूरे वर्ष में चार बार नवरात्र आते हैं, जिसमें से दो गुप्त, एक चैत्र और एक शारदीय नवरात्रि होता है। चैत्र में पड़ने वाले नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। वहीं, आश्विन माह में पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज 30 मार्च से हो चुकी है, जो 6 अप्रैल यानी कि राम नवमी को समाप्त होगी। इस दौरान भक्तजन पूजा-पाठ समेत अन्य अलग-अलग तरीकों से माता रानी को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि माता रानी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 9 ऐसे मंत्र लेकर आए हैं, जिनका जाप करने से मां शीघ्र प्रसन्न होंगी और आप पर अपना आशीर्वाद बरसाएंगी।

नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप (Navratri Maa Durga Mantra)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नवरात्रि के दौरान अगर आप सच्चे मन और भक्ति भाव से इन मंत्रों (Navratri Mantra) का जाप करते हैं तो आपको माता रानी का आशीर्वाद मिल सकता है। ये रहे माता दुर्गा के 9 मंत्र-

1- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

2- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

3- ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

4- करोतु सा नः शुभेहेतुरीश्वरी

शुभानि भद्राण्यभिहन्तु चापदः।।

5- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै मंत्र और ॐ गिरिजाय च विद्महे, शिवप्रियाय च धीमहि। तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्।।

6- या देवी सर्वभूतेषु शांति-रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

7- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै।।

8- या देवी सर्वभूतेषु दया-रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

9- या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

नवरात्रि में 9 दुर्गा के बीज मंत्र (Maa Durga Ke Beej Mantra)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मां शैलपुत्री का बीज मंत्र: ह्रीं शिवायै नम:।।

मां ब्रह्मचारिणी का बीज मंत्र: ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।।

मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र: ऐं श्रीं शक्तयै नम:।।

मां कूष्मांडा का बीज मंत्र: ऐं ह्री देव्यै नम:।।

मां स्कंदमाता का बीज मंत्र: ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:।।

मां कात्यायनी का बीज मंत्र: क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:।।

मां कालरात्रि का बीज मंत्र: क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।।

मां महागौरी का बीज मंत्र: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।।

मां सिद्धिदात्री का बीज मंत्र: ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।।

माता के नवस्वरूपों के लिए मंत्र (Navratri Mantra In Sanskrit)

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।

तृतीयं चन्द्रघंटेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम् ।।

पंचमं स्क्न्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च ।

सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम् ।।

नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गाः प्रकीर्तिताः ।।

Tags:    

Similar News