Deepika Padukone Pregnancy: प्रेग्नेंसी में भी इतनी फिट हैं दीपिका पादुकोण, ये रहा एक्सरसाइज रूटीन

Deepika Padukone Pregnancy Fitness Routine: दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी में भी खुद को बेहद फिट रखा हुआ है। आइए जानते हैं गर्भावस्था में वह किस फिटनेस रूटीन को फॉलो कर रही हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-09-03 05:03 GMT

Deepika Padukone (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Pregnant Deepika Padukone Exercise Routine: ये तो आपको सबको पता है कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह इस महीने यानी सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इस बीच उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट (Deepika Padukone Maternity Photoshoot) से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रणवीर संग उन्होंने फोटोशूट कराया है, जो हद से ज्यादा वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। हैरानी की वजह है उनकी फिटनेस (Deepika Padukone Fitness)।

प्रेग्नेंसी में भी दीपिका ने खुद को बेहद फिट रखा हुआ है। साथ ही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ देखने को मिलता है। जहां अक्सर गर्भवती महिलाएं खुद को फिट रखने में जद्दोजहद करती हैं। वहीं, दीपिका ने अपने फिगर से सबके होश उड़ा दिए हैं।

किस तरह खुद को फिट रखती हैं दीपिका (Deepika Padukone Fitness Secret In Hindi)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

जाहिर सी बात है कि इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सबके मन में एक ही सवाल है कि दीपिका गर्भावस्था के दौरान किस फिटनेस रूटीन को फॉलो कर रही हैं। आज हम आपको उनका एक्सरसाइज रूटीन बताने वाले हैं, जिसे वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फॉलो कर रही हैं। हाल ही में खुद एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया था। तो चलिए जानते हैं दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी एक्सरसाइज रूटीन (Deepika Padukone Pregnancy Exercise Routine)।

प्रेंग्नेसी में दीपिका कर रहीं ये एक्सरसाइज

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण पहली बार मां बनने जा रही हैं और इस जर्नी को वह काफी ज्यादा इन्जॉय कर रही हैं। साथ ही वह खुद की फिटनेस का ख्याल भी भरपूर रख रही हैं। सोशल मीडिया (Deepika Padukone Instagram) पर वह अ्क्सर फैंस संग अपनी डाइट और एक्सरसाइज के बारे में शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि वह गर्भावस्था के दौरान कौन का योग कर रही हैं। एक फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह इस समय विपरीत करणी आसन की प्रैक्टिस करती हैं। उन्होंने इसे करने का तरीका और फायदे भी साझा किए थे। तो चलिए आइए जान लेते हैं इस योग को करने के तरीके और फायदों के बारे में।

कैसे करें विपरीत करणी योगासन (Viparita Karani Yogasan Karne Ka Tarika)

इस योग का अभ्यास करने के लिए आपको सबसे पहले एक मैट पर लेट जाना है और अपने पैरों को धीरे-धीरे दीवार के सहारे ऊपर की ओर करना होता है। इसमें आपकी कमर सीधी और पैर दीवार के सहारे खड़े रहने चाहिए। इस योग को आप दो से तीन बार कर सकती हैं।

विपरीत करणी योगासन के फायदे (Viparita Karani Yogasan Ke Fayde)

इस योग को करने के कम फायदे नहीं हैं। दीपिका ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि दीवार के सहारे पैर ऊपर करके लेटने से आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को फायदा हो सकता है। साथ ही यह योगासन नर्वस सिस्टम को शांत करने से लेकर इम्युन हेल्थ को मजबूत करने तक में बहुत फायदेमंद होता है।

प्रेग्नेंसी में योग करने के फायदे (Yoga During Pregnancy Benefits In Hindi)

बता दें गर्भावस्था के दौरान योग करना गर्भवती महिला के साथ ही उसके होने वाले बच्चे के लिए भी कई तरह से लाभदायक साबित होता है। योग के जरिए मन को शांत रखा जा सकता है। इससे शरीर में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही योग प्रेग्नेंट महिला को शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से प्रसव के लिए तैयार करता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस योगासन को करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News