Premanand Ji Maharaj: अगर आप भी मिलना चाहते हैं प्रेमानंद महाराज जी से तो, आपको करना होगा ये काम

Meet Premanand Ji Maharaj: महाराज प्रेमानंद जी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध हैं। उनसे मिलने दूर दूर से लोग आते हैं। महाराज प्रेमानंद जी वृन्दावन में रहते हैं।

Update: 2023-07-14 02:08 GMT
Meet Premanand Ji Maharaj (Image Credit-Social Media)

Meet Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी का व्यक्तित्व काफी प्रभावी है वो लोगों को सही रास्ते पर चलने के लिए बताते हैं। उनके भक्त भी उनके बताये मार्ग पर चलकर प्रभु भक्ति में लीन रहना चाहते हैं जिसमे उन्हें बेहद आनंद की अनुभूति होती है। वो अपने आराध्या की भक्ति में रमे रहते हैं और लोगों को भी प्रभु भजन और प्रभु का ही नाम लेने को ही सर्वोपरि मानते हैं। वो राधा रानी के परम भक्त हैं। उनके लिए कहा जाता है कि अगर कोई भी उनके प्रवचनों को पूरी श्रद्धा से सुनता है उसे राधारानी के दर्शन अवश्य होते हैं। ऐसे में अगर आप भी वृंदावन के महाराज स्वामी प्रेमानंद जी मिलना चाहते हैं तो आप उन तक कैसे पहुंच सकते हैं।

स्वामी प्रेमानंद जी से कैसे करें मुलाकात

महाराज जी का जन्म कानपुर के गांव सरसों में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके माता पिता ने उनका नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे रखा था। प्रेमनद जी के दादा सन्यासी थे और बाद में उनके पिता ने भी वहीँ रास्ता चुन लिया। उनके परिवार का माहौल अध्यात्म से जुड़ा हुआ था। उनकी माँ भी एक धार्मिक स्त्री थीं। प्रेमानंद जी ने बहुत कम उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। और भगवान् की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

महाराज प्रेमानंद जी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध हैं। उनसे मिलने दूर दूर से लोग आते हैं। महाराज प्रेमानंद जी वृन्दावन में रहते हैं जहाँ उन्होंने अपने आध्यात्मिक संगठन की स्थापना की थी जिसका उद्देश्य भगवान की भक्ति की ओर सभी को आगे बढ़ाना है। साथ ही ये योग, ध्यान और अन्य आध्यात्मिक अभ्यासों पर निःशुल्क कक्षाएं भी प्रदान करता है। वहीँ आपको बता दें कि प्रेमानंद जी अपने भक्तों को हर हाल में उचित राह पर चलने को अग्रसर करते हैं।

उनसे मिलने के लिए आपको मथुरा आना होगा जहाँ आप उनसे मिल सकते हैं। उनसे मिलने के लिए आप उनकी वेबसाइट वृंदावन रस महिमा के ज़रिये संपर्क कर सकते हैं। वहां का कोई फ़ोन नंबर नहीं दिया गया है जिससे आप उनसे कांटेक्ट कर सकें। वहीँ अगर आप उनके प्रवचन सुनना चाहते हैं तो आपको उनसे मिलने वृंदावन, मथुरा आना होगा।

Tags:    

Similar News