Dimple Yadav Karwa Chauth: करवा चौथ पर खूब जचेंगे डिंपल यादव के ये लुक, देखें तस्वीरों में

Dimple Yadav Karwa Chauth: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल अपनी सादगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन जब भी वह सज-धजकर तस्वीरें शेयर करती हैं तो वो फोटोज तुरंत वायरल हो जाती हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-20 08:14 IST

Dimple Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dimple Yadav Karwa Chauth Look: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (SP MP Dimple Yadav) उन महिला पॉलिटिशियंस में से एक हैं, जो अपनी सादगी और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी सिंपलिसिटी लोगों को खूब पसंद आती है। डिंपल वैसे तो ज्यादातर सिंपल सी साड़ी में ही नजर आती हैं, लेकिन किसी फंक्शन और घर के शादी-ब्याह में वह डिजाइनर साड़ी पहनने का मौका नहीं छोड़ती हैं। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे लुक्स (Dimple Yadav Saree Looks) दिखाने जा रहे हैं, जो करवा चौथ (Karwa Chauth) पर भी खूब खिलेंगे।

डिंपल यादव के खूबसूरत साड़ी लुक्स

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी (Akhilesh Yadav Wife) डिंपल यादव बड़े से बड़े डिजाइनर्स की साड़ियां पहन चुकी हैं। शादियों और त्याहारों के मौके पर डिंपल खूब सजना धजना पसंद करती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी (Organza Saree Look)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डिंपल यादव एक फैमिली वेडिंग फंक्शन में पिंक और ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन में ऑर्गेंजा साड़ी पहने नजर आई थीं। उनका ये लुक काफी ज्यादा वायरल हुआ था। यूजर्स भी टकटकी लगाए उन्हें देखते रह गए थे।

पिंक डिजाइनर साड़ी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस पिंक साड़ी में डिंपल यादव बला की खूबसूरत नजर आई थीं। उनकी खूबसूरती देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि डिंपल 46 साल की हैं।

हैवी येलो साड़ी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डिंपल यादव का ये खूबसूरत लुक भी एक फैमिली इंगेजमेंट फंक्शन में देखने को मिला था। अखिलेश की पत्नी ने सोशल मीडिया पर अपनी ये खूबसूरत तस्वीर शेयर कर खूब चर्चा बटोरी थी।

ब्लू फ्लोरल साड़ी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भले ही डिंपल यादव का ये लुक बेहद सिंपल है, लेकिन मिनिमल डिजाइन के शौकीन लोगों के लिए ये साड़ी बिल्कुल परफेक्ट है। इस फ्लोरल साड़ी में आप भी डिंपल की तरह नो-मेकअप मेकअप लुक के साथ खूबसूरत दिख सकती हैं।

Tags:    

Similar News