Grah Pravesh 2024: इस साल गृह प्रवेश के लिए कब-कब है शुभ मुहूर्त, जानिए तिथि और समय

Grah Pravesh 2024: गृह प्रवेश करने के लिए कौन सा दिन सबसे अच्छा हो सकता है इसके लिए हम मई महीने से लेकर साल के अंत तक पड़ने वाले सबसे शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त आपको बताने जा रहे हैं। एक नज़र डालिये इनपर।

Update: 2024-05-04 04:06 GMT

Grah Pravesh 2024 (Image Credit-Social Media)

Grah Pravesh 2024: अगर आप भी अपने लिए नया घर ले रहे हैं और गृह प्रवेश की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इसके लिए शुभ मुहूर्त देखकर शुभ तिथि और समय का चयन करना ज़रूरी है। इसे गृह प्रवेश मुहूर्त कहा जाता है। ऐसा करना इसलिए भी ज़रूरी होता है क्योंकि नए घर के साथ वहां रहने वालों के लिए ये सौभाग्य, सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि लेकर आता है। वहीँ ज्योतिषीय कारकों को ध्यान में रखते हुए हिंदू कैलेंडर और वास्तु शास्त्र के अनुसार हम यहाँ आपके लिए कुछ सबसे शुभ मुहूर्त लेकर आये हैं जो मई माह में गृह प्रवेश के लिए सबसे उचित हैं।

गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat For Grah Pravesh 2024)

अगर आपने अपना नया घर खरीदा है तो आप ही समझ सकते होंगे कि ये कितना विशेष समय होता है। ऐसे में हर कोई यही चाहता है कि ये नया घर उनके और उनके परिवार के लिए सुख समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आये। वहीँ इसके लिए ज़रूरी है कि आप सही समय और तिथि में गृह प्रवेश करें। दरअसल बुरी शक्तियों को दूर भगाने के लिए शुभ मुहूर्त या समय पर अनुष्ठानों के साथ गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया जाता है। आइये जानते हैं कि इसके लिए हिंदू कैलेंडर और वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे उचित समय क्या होगा।

आपको बता दें कि गृह प्रवेश के लिए मई के महीने में अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना गया है। जो मई महीने की 10 तारीख को है। इसके अलावा इस साल अब नवंबर से पहले गृह प्रवेश का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

नवंबर 2, 2024, शनिवार 05:58 AM से 6:35 AM

नवंबर 4, 2024, सोमवार 6:35 AM से 8:04 AM

नवंबर 7, 2024, गुरुवार 12:34 AM से 6:38 AM

नवंबर 8, 2024, शुक्रवार 6:38 AM से 12:03 PM

नवंबर 13, 2024, बुधवार 1:01 PM से 3:11 AM

नवंबर 16, 2024, शनिवार 7:28 AM से 6:45 AM

नवंबर 18, 2024, सोमवार 6:46 AM से 3:49 PM

नवंबर 25, 2024, सोमवार 6:52 AM से 1:24 AM

दिसंबर 5 2024, गुरुवार 12:49 PM से 5:26 PM

दिसंबर 11, 2024, बुधवार 7:04 AM से 11:48 AM

दिसंबर 21, 2024, शनिवार 6:14 AM से 7:10 AM

दिसंबर 25, 2024, बुधवार 07:12 AM से 03:22 PM

Tags:    

Similar News