साइनस को करना चाहते हैं जड़ से खत्म, तो अपनाएं ये टिप्स

Sinus: आज हम आपको बताएंगे कि किन घरेलू नुस्खों (sinus ke gharelu nuskhe) को करने से आपका साइनस जड़ से खत्म हो जाएगा।

Written By :  Rakshita Srivastava
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-12-04 09:50 GMT

साइनस (फोटो- सोशल मीडिया)

Sinus: आजकल लोगों में साइनस की बीमारी (Sinus Disease) काफी देखने को मिलती है। साइनस के इन्फेक्शन (sinus infection) की वजह से लोग सही तरह से सांस नहीं ले पाते हैं। साथ ही सिर दर्द से भी परेशान (sinus problem) रहते हैं। साइनस खत्म करने के लिए कोई दवा नहीं है, अगर आप दवा लेते भी हैं तो साइनस जड़ से नहीं खत्म हो पाता है।

साइनस की बीमारी हमारे गलत खान-पान की वजह से होती है। साइनस होने पर (Sinus Symptoms) सिरदर्द (Sinus headache), आंखो के ऊपरी हिस्से में भारीपन लगना और सूंघने की शक्ति कमजोर होना है। साइनस में थकान भी लगती है। साइनस की बीमारी में नाक के अंदरी भाग में सूजन हो जाती है। जिसके चलते हमको सभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि साइनस के कुछ घरेलु उपाय (sinus ke gharelu upay) अपनाकर इसे दूर किया जा सकता है।

साइनस का इलाज (Sinus treatment)

आइए आपको बताते हैं कि किन घरेलू नुस्खों (sinus ke gharelu nuskhe) को करने से आपका साइनस जड़ से खत्म हो जाएगा।

साइनस के घरेलु उपाय (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

  • विक्स डालकर लें भाप

अगर आपको साइनस की शिकायत है तो आपको दिन में 2-3 बार भाप लेना चाहिए। भाप लेते समय पानी में थोड़ सा विक्स मिला लें, फिर आप भाप लें। अगर आप रोजाना नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो जल्द ही आपको साइनस से छुटकारा मिल सकता है।

  • जीरे की पोटली सूंघे

अगर आपको साइनस है तो आप एक चम्मच जीरा ले लें और उसकी एक पोटली बना लें। फिर दिन में कम से कम 4-5 बार उसको सुंघते रहें। ऐसा करने से आपको साइनस में राहत मिलेगा।

  • काली मिर्च और सोंठ का करें सेवन

जिन लोगों को साइनस की प्रॉब्लम है उनको काली मिर्च और सोंठ का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इससे साइनस में काफी हद तक आराम मिलता है। अगर आप ऐसे इसका सेवन नहीं कर सकते हैं तो आप सोंठ की चाय बनाकर पी सकते हैं।

  • अदरक और बेसन का बनाएं हलवा

अगर आपको साइनस की दिक्कत है तो आप अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें और उसका पेस्ट बना लें फिर बेसन में मिलाकर उसका हलवा बना लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगा।

  • भुने हुए चने खाएं

जिन लोगों को साइनस की शिकायत है उनको भूने हुए चने का सेवन करना चाहिए। भुने हुए चने हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं।

  • खजूर का करें सेवन

अगर आपको साइनस की शिकायत है तो आपको खजूर का सेवन करना चाहिए। रोजाना नियमित रूप से आप दिन भर में 4-5 खजूर खाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगा।

Tags:    

Similar News