Tips For Kitchen: खाना बनाते समय न करें ये गलती, घर में रहती है नेगेटिविटी

Kitchen Tips In Hindi: सनातन धर्म में किचन से जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं। अगर इनका ध्यान न दिया जाए तो घर में निगेटिविटी का वास होने लगता है।

Newstrack :  Network
Update:2024-06-23 11:56 IST

Tips For Kitchen (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र में घर के साथ-साथ किचन से जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं। किचन से जुड़ी अगर कुछ चीजों का ध्यान न रखा जाए तो घर में नेगेटिविटी और दोष उत्पन्न हो सकता है। वहीं, अगर किचन से जुड़े नियमों का पालन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि और शांति का आममन होता है। आज हम आपको बताएंगे उन गलतियों के बारे में, जिन्हें सुधार कर आप जीवन में कई तरह की परेशानियों और नकारात्मकता से बच सकते हैं। आइए जानें किचन में कौन से कामों को करने से बचना चाहिए।

किचन में न करें ये गलतियां

1- भोजन बनाते वक्त कभी भी नेगेटिव चीजों के बारे में न तो बात करनी चाहिए और न ही सोचना चाहिए। कहते हैं इससे आपके मन की नेगेटिविटी भोजन में जाती है और भोजन को ग्रहण करने वाले व्यक्ति को भी प्रभावित करती है। जो कोई भी नकारात्मकता और गंदगी से बनाए गए भोजन को ग्रहण करता है उसके मन और सोच पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

2- अगर आप अपने किचन में टूटे हुए बर्तनों को रखते हैं तो ऐसा करना आज से ही छोड़ दें। रसोई में कभी भी टूटे हुए बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। इससे न केवल मां अन्नपूर्णा देवी रुष्ट हो जाती हैं, बल्कि ऐसा करने से वास्तु दोष भी लगता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम जल्दी निपटाने के चक्कर में रात में ही आटा गूंथ कर रख देते हैं और अगले दिन इसी आटे की रोटी बनाते हैं। लेकिन आपको ये जान लेना चाहिए कि ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि बासी गूंथे हुए आटे की रोटी बनाने से शनि और राहु व्यक्ति पर अपना नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

4- इसके अलावा अगर आप अपनी रसोई में झाड़ू रखते हैं तो ये आदत बदल लीजिए। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े भी होने लगते हैं।

5- इन कामों के अलावा किचन में मुरझाए हुए या फिर सूखे हुए पेड़-पौधों को रखने से भी बचना चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मुरझाए या सूखे हुए पेड़-पौधों रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। हालांकि आप हरे-भरे पेड़-पौधों को किचन में लगा सकते हैं।

Tags:    

Similar News