Wrist Astrology: इंसान की कलाई से पता कर सकते हैं उसका व्यक्तित्व, आइए बताते हैं आपको राज की ये बातें

Wrist Astrology: आइए आपको बताते हैं शरीर के अंगों में छिपे राजों के बारे में। हम आपको कलाई से व्यक्ति के व्यक्तित्व पता करने की कला को बताते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-06 11:34 GMT

कलाई में छिपे राज जानें (फोटो- सोशल मीडिया)

Wrist Astrology : क्या आपको पता है कि इंसान के शरीर की बनावट भी कई राजों को बताती है। जिसका सीधा संबंध आपके व्यक्तित्व से होता है। ऐसा ही कुछ बताया गया है सामुद्रिक शास्त्र में। इसमें व्यक्ति के शरीर की बनावट और उसके व्यक्तित्व के बारे में सविस्तार से जानकारी दी गई है। आइए आपको बताते हैं शरीर के अंगों में छिपे राजों के बारे में। हम आपको कलाई से व्यक्ति के व्यक्तित्व पता करने की कला को बताते हैं।

जिन लोगों की पतली कलाई होती है

कुछ लोगों की कलाई बहुत पतली होती है। तो इस प्रकृति के लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि इन लोगों का स्वभाव बहुत अच्छा होता है। ये लोग बहुत भावुक स्वभाव वाले होते हैं। अंजान लोगों से मिलने पर भी पतली कलाई वाले लोग अपनापन जैसा व्यवहार करने लगते हैं। वैसे अपनी इन्ही खूबियों की वजह से ये लोग कई बार मुसीबत में भी फंस जाते हैं। लेकिन इन लोगों का दिल वाकई में बहुत साफ होता है। कई भी रिश्ता हो ये लोग हमेशा दिल से निभाते हैं।

जिनकी कलाई मोटी होती है

कुछ लोगों की मोटी कलाई होती है तो ये लोग बहुत खुले दिल के यानी खुशमिजाज तरह के होते हैं। हर बैठते हैं इस तरह के लोग वहां का माहौल अपने आप ही खुशनुमा हो जाता है। ऐसे लोगों में लोगों को हंसाने का हुनर होता है। सबसे बड़ी बात तो ये कि ये लोग ज्यादा गुस्सा नहीं होते है। इन लोगों में जिंदगी को अपनी तरह से जीने की इच्छा रहती है। साथ ही ये लोग ज्यादा टेंशन नहीं लेते हैं। हर काम खुशी से करते हैं।

चौड़ी कलाई के लोग

जिन लोगों की चौड़ी कलाई होती है वे लोग एक तो बहुत ज्यादा स्वाभिमानी होते हैं। वैसे चौड़ी कलाई अधिकतर लड़कों की ही होती है, शायद इसीलिए लड़के कुछ ज्यादा ही स्वाभिमानी होते हैं। इस तरह के अपने काम को लेकर बहुत परिश्रमी रहते हैं। कोई भी काम होता है लेकिन ये लोग उसे बहुत अच्छे से करते हैं। इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। लोगों की कदर करना तो जानते हैं पर देर से समझ पाते हैं। अपने पार्टनर को ये लोग बहुत केयर करते है और खुश रखते हैं।

Tags:    

Similar News