India Cuts Tariff US Whiskies: अमेरिकी बॉर्बन व्हिस्की पर टैरिफ घटा, जानें क्या होता है आयात शुल्क, सरकार को कैसे मिलता है फायदा
What Is Import Duty: भारत ने Bourbon व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 100% कर दिया है। यानी Import Duty में 50 प्रतिशत की कटौती की गई है। आइए जानते हैं क्या होता है आयात शुल्क और क्या हैं इसे लगाने के फायदे।;
India Cuts Tariff On US Bourbon Whiskies (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
India Cuts Tariff On US Bourbon Whiskies: बॉर्बन व्हिस्की के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिकी बॉर्बन व्हिस्की (Bourbon Whisky) पर टैरिफ को कम करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि सरकार का यह फैसला अमरेकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैक्स को लेकर बनाए जा रहे दबाव के बीच आया है। जिसके बाद भारत ने Bourbon व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 100% कर दिया है। यानी Import Duty में 50 प्रतिशत की कटौती की गई है। इससे पहले इस पर 150% टैरिफ लगाया जाता था।
बता दें Bourbon व्हिस्की के अलावा कई और तरह की वाइन पर भी शुल्क कम किया गया है। ताजे अंगूरों से बनी वाइन, वर्माउथ और कुछ दूसरे फर्मेंटेड पेय पदार्थों पर अब इम्पोर्ट ड्यूटी घटाकर 100 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं, 80% अल्कोहल वाले शुद्ध एथिल अल्कोहल पर भी अब से यही दर लागू होगी। बता दें सरकार को इस फैसले के बाद नुकसान झेलना होगा, क्योंकि पिछले वित्तीय वर्ष में इन उत्पादों पर सरकार को इम्पोर्ट ड्यूटी के रूप में लगभग 1 अरब डॉलर मिले थे।
सरकार ने ये फैसला अमेरिकी सरकार के 'जैसा को तैसा' टैक्स (Reciprocal Tariffs) लगाए जाने के ऐलान के बाद लिया है। दरअसल, ट्रंप ने यह ऐलान किया था कि वह रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे, ताकि अमेरिकी कंपनियों को नुकसान न हो। इसका मतलब ये है कि जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाते हैं, उन देशों पर अमेरिका भी उतना ही टैरिफ लागू करेगा। बता दें भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है।
क्या होता है आयात शुल्क?
आयात शुल्क, जिसे इंग्लिश में इम्पोर्ट ड्यूटी कहते हैं, एक तरह का टैक्स होता है, जो किसी देश में विदेश से आने वाले सामान पर लगाया जाता है। इसे सीमा शुल्क, टैरिफ, आयात कर भी कहते हैं। आयात शुल्क की कीमत, सामान के मूल्य, उत्पत्ति, और प्रकार पर निर्भर करती है। कभी-कभी कोई देश, किसी अन्य राष्ट्र पर पेनाल्टी के तौर पर भी वहां से आने वाले सामान पर आयात शुल्क बढ़ा देते हैं। बता दें भारत में सीमा शुल्क से जुड़े मामलों को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) संभालता है।
आयात शुल्क लगाने के फायदे
सरकार द्वारा आयात शुल्क लगाने के कई सारे फायदे होते हैं, जैसे कि-
1- इससे सरकार को राजस्व (Revenue) मिलता है।
2- Import Duty लगाने से स्थानीय उद्योगों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाव मिलता है।
3- स्थानीय रूप से उत्पादित वस्तुओं को बाजार में फायदा मिलता है।
4- इससे एक संतुलित व्यापार वातावरण बना रहता है और देश की अर्थव्यवस्था को समर्थन मिलता है।