Maa Sharda Devi Temple: देवी शारदा के दर्शन के लिए 6 महीने में पहुंचे 44 लाख लोग, जानिए क्या है इसकी वज़ह

Maa Sharda Devi Temple in MP : मध्यप्रदेश में 2 साल से देसी पर्यटकों की खास पसंद मैहर और चित्रकूट बना हुआ है, जबकि विदेशियों की पहली पसंद पन्ना है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-27 06:34 GMT

देवी शारदा के दर्शन के लिए 6 महीने में पहुंचे 44 लाख लोग (photo; social media )

Maa Sharda Devi Temple in MP: मध्यप्रदेश के सतना जिले अंतर्गत आने वाला मैहर देवी माँ शारदा के लिए जाना जाता है। धार्मिक स्थलों में देसी टूरिस्ट्स का फेवरेट मैहर है। यहां 6 महीने में 44 लाख से ज्यादा भक्तों ने शारदा मैया के दर्शन किए हैं। इसके बाद चित्रकूट में 14 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। विदेशियों को पन्ना के टाइगर पसंद आ रहे हैं। यहां पिछले 6 महीने में 77 हजार से ज्यादा सैलानी घूमने पहुंचे हैं।

मध्यप्रदेश में 2 साल से देसी पर्यटकों की खास पसंद मैहर और चित्रकूट बना हुआ है, जबकि विदेशियों की पहली पसंद पन्ना है। ट्रेंड देखें तो 100 में से 33 देसी टूरिस्ट्स मैहर या चित्रकूट जाते हैं, जबकि 100 में से 85 टूरिस्ट्स पन्ना जाते हैं। प्रदेश में 1 जनवरी से 30 जून तक पौने 2 करोड़ देसी पर्यटक पर्यटन, धार्मिक, ऐतिहासिक और शहरी क्षेत्रों में पहुंचे हैं।

इनमें से करीब 58 लाख पर्यटक दोनों जगह गए। इधर, 91 हजार विदेशी टूरिस्ट्स में से 77 हजार ने पन्ना के टाइगर देखे। शहरों की बात करें तो इंदौर की रौनक फिर से लौट आई है। बीते साल कोरोना के कारण इंदौर में कम पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन इस साल जून तक ही 33 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंच चुके थे। पिछले साल करीब साढ़े 16 लाख पर्यटक ही इंदौर गए थे। पिछले साल भोपाल ने इंदौर को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, इस बार अब तक करीब सवा 7 लाख पर्यटक भोपाल आए हैं।

उज्जैन में हर दिन 15 हजार से ज्यादा भक्त पहुंचते हैं

उज्जैन में हर दिन 15 हजार से ज्यादा भक्त बाबा के दर्शन करने आते हैं। महाशिवरात्रि पर यह संख्या करीब 5 लाख तक हो जाती है। इसके अनुसार प्रदेश में महाकाल में सबसे ज्यादा पर्यटक जाते हैं, लेकिन टूरिज्म के अनुसार पिछले साल करीब 14 लाख पर्यटक महाकाल पहुंचे थे। इस साल जून तक करीब डेढ़ लाख पर्यटक पहुंचे। यह संख्या नगर निगम के अनुसार ली गई है। इसके अनुसार हर महीने करीब 25 हजार पर्यटक महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

Tags:    

Similar News